प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे पर गए हुए हैं जहां उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। यह पहली बार नहीं है जब किसी देश से पीएम को यह सम्मान दिया गया। उसी को लेकर अब बीजेपी ने इस्लामोफोबिया का विमर्श फैलाने वाले विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि इस सम्मान से मोदी के नेतृत्व में भारत की कूटनीति की मजबूत पुष्टि हुई है।
इस बारे में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह सम्मान मोदी के नेतृत्व में बढ़ते वैश्विक भरोसे और विश्व मंच पर भारत के बढ़ते हुए कदम को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मोदी के आलचकों, कूटनीति पर शक करने वालों और इस्लाम विरोधी नफरत फैलाने वालों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा है।
मुस्लिम देशों से मिले सम्मान
शहजाद पूनावाला ने कहा कि इंडोनेशिया एक ऐसी जगह है जहां पर सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है। ऐसे में पीएम मोदी को मिला यह सम्मान उन सभी आरोपी को गलत साबित करता है, जिसने कहा गया है कि मोदी और उनकी सरकार मुस्लिम विरोधी है। शहजाद ने कहा उन्हें मिले शास्त्री नागरिक सम्मान का एक हम पहलू है, यह सम्मान इंडोनेशिया ने दिया है, जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है।
आगे पूनावाला ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी मुस्लिम देश से पीएम को सम्मान मिला है। सऊदी अरब, मालदीव, फलस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, ओमान और मिस्र यह सभी मुस्लिम देश प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं।
Prime Minister Shri @narendramodi has been conferred the Bintang Adipurna, Indonesia’s highest civilian honour, becoming the recipient of his 34th international honour.
𝐓𝐡𝐞 𝐫𝐞𝐜𝐨𝐠𝐧𝐢𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐫𝐞𝐟𝐥𝐞𝐜𝐭𝐬 𝐁𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭’𝐬 𝐫𝐢𝐬𝐢𝐧𝐠 𝐠𝐥𝐨𝐛𝐚𝐥 𝐬𝐭𝐚𝐭𝐮𝐫𝐞 but… pic.twitter.com/UloJhq4Wua
— Shehzad Jai Hind (Chowkidar as per INC ecosystem) (@Shehzad_Ind) July 7, 2026
विपक्ष को सुनाई खरीखोटी
पूनावाला ने कहा कि मुस्लिम देशों द्वारा दिया गया सम्मान विपक्ष के इस्लामोफोबिया विमर्श की पोल खोलता है। उन्होंने कहा यह विमर्श पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। क्या प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार मुस्लिम विरोधी है? और इसके बावजूद भी यह सरकारी उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे रही है? ऐसा नहीं है, जो लोग हमारी कूटनीति पर शक कर रहे थे और जो लोग इस्लामोफोबिया के विमर्श को बढ़ावा दे रहे थे उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के मिले इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से करारा तमाचा लगा है।
पूनावाला ने यह कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। जो उनसे पहले के सभी प्रधानमंत्री को मिले सम्मान के कुल योग से भी ज्यादा है। वो ये कहते दिखाई दिए कि नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी, मनमोहन सिंह जी और अन्य को अगर एक साथ रखें तो, भी उनके सम्मानों की कुल संख्या इसके आधे के बराबर भी नहीं होगी। यह अपने आप में इस बात का सबूत है कि दुनिया प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करती है।






