Hindi News

सुप्रीम कोर्ट : स्कूल खोलने की याचिका खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- हम आदेश नहीं दे सकते

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
सुप्रीम कोर्ट : स्कूल खोलने की याचिका खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- हम आदेश नहीं दे सकते

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लगभग सभी प्रदेशो में जैसे जैसे कोरोना का असर कम हो रहा है, वैसे स्कूल खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि कोरोना महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि राज्यों को स्कूल खोलने का आदेश जारी किया जाएगा।

Sagar Accident : स्कूटी को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

सोमवार को यह याचिका सर्वोच्च अदालत के समक्ष रखी गई, जिसे खारिज कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वह राज्यों को शारीरिक शिक्षण के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्देश नहीं दे सकता है।सर्वोच्च अदालत ने कहा कि यह तय करना राज्यों का काम है। सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ और नागरत्ना की बेंच ने यब भी कहा कि यह याचिका तर्कसंगत नहीं है। हम यह नहीं कहते कि याचिका प्रचार के लिए दाखिल की गई है, लेकिन बेहतर हो कि आप पढ़ाई पर ध्यान दें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews