यदि आप अपने मोबाइल से रील बनाने का शौक रखते हैं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर पैसा कमाने की इच्छा रखते है तो ये खबर आपके लिए ही है, अब मोदी सरकार आपको रील बनाने के बदले पैसा देने वाली है और ये राशि थोड़ी नहीं 5000 रुपये तक हो सकती है, बस आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा।

आज शहर से लेकर गाँव तक हर किसी के हाथ में अच्छी क्वालिटी का मोबाइल है, कोई इससे घटनाएँ शूट कर उसे वायरल करता है तो कोई प्रेंक शूट करता है तो कोई रील बनाता है और सोशल मीडिया पर अपलोड करता है, कुछ कंटेंट क्रियेटर इसे प्रोफेशन बना चुके हैं और रील बनाकर पैसा कमा रहे हैं तो कुछ पैसा कमाने की इच्छा रखते हैं ऐसे ही कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मोदी सरकार ने एक प्रतियोगिता घोषित की है, आपको इसमें सरकार के बताये नियमों के मुताबिक रील बनाकर अपलोड करना है और इनाम जीतना है।

स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन पर प्रतियोगिता 

भारत सरकार का पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS), जल शक्ति मंत्रालय MyGov के सहयोग से गांवों को “स्वच्छ सुजल गांव” बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन (SBM) और जल जीवन मिशन (JJM) द्वारा किए गए प्रयासों और लाभों को प्रदर्शित करने के लिए नागरिकों के लिए एक रील-मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें अलग अलग थीम होंगी जिसपर वीडियो बनानी होगी।

रील बनाने के लिए किसी एक थीम को चुनना होगा 

  • स्वच्छ सुजल गांव: विकसित भारत की ओर
  • स्वच्छ सुजल गांव से देश की तरक्की
  • स्वस्थ भारत: सुजल भारत

ये हैं महत्वपूर्ण बिंदु 

रील बनाने वाले व्यक्ति को वाटर (पानी), सेनिटाइजेशन (स्वच्छता) और हाइज़ीन (साफ़-सफ़ाई) (WASH) क्षेत्र में सरकार द्वारा की गई पहल को उजागर करना होगा। रील के लिए संदर्भ के रूप में SBM-G और JJM के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण बिंदु मददगार साबित होंगे

  • किस तरह मिशन ने ग्रामीण स्थानीय समुदाय/ व्यक्तियों के जीवन को आसान बना दिया है।
  • इसका उनकी अर्थव्यवस्था, आजीविका और अन्य संबद्ध सेवाओं पर क्या असर पड़ा है।
  • ग्रामीण नागरिकों और पर्यावरण, कृषि, आदि के स्वास्थ्य पर इसका असर।
  • दोनों मिशनों के तहत गांवों का व्यापक रूप से परिवर्तन।

5000 रुपये इनामी राशि जीतने का अवसर   

हर महीने, टॉप 05 (पाँच) सर्वश्रेष्ठ रीलों को विजेता के रूप में चुना जाएगा और प्रत्येक विजेता को 5,000/- (केवल पाँच हज़ार रुपये) का पुरस्कार दिया जाएगा।

रील अपलोड करते समय ये ध्यान रखना होगा 

  • फ़ॉर्मेट: वीडियो MP4, AVI या MOV फ़ॉर्मेट में होने चाहिए।
  •  रिज़ॉल्यूशन: न्यूनतम 720p रिज़ॉल्यूशन।
  •  अवधि: हर वीडियो 90 सेकंड से 150 सेकंड तक का हो सकता है
  •  भाषा: वीडियो हिंदी या अंग्रेज़ी में हो सकते हैं। अगर वीडियो क्षेत्रीय भाषा में है, तो कृपया सबटाइटल शामिल करें।

नियम और शर्तों के लिए नीचे दी गई लिंक पर देखें 

https://mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/07/MpBreakingNews08191289.pdf