Rajasthan /UP Transfer: राजस्थान में वन विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। विभाग ने कई सहायक वन संरक्षक और उप वन संरक्षक पदों के 16 अधिकारियों के तबादले किए गए है।इसके अलावा उत्तर प्रदेश शासन ने 8 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है।
राजस्थान वन विभाग के आदेश के तहत, उदयपुर के उप वन संरक्षक प्रवेंद्र सिंह राजावत को डूंगरपुर के कार्यालय में सहायक वन संरक्षक, उदयपुर उत्तर के उप वन संरक्षक महेंद्र सिंह चुण्डावत को नागौर , जोधपुर के उप वन संरक्षक मदन सिंह बोडा को पाली में सहायक वन संरक्षक और उप वन संरक्षक का पद सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें
1राज्यसभा विदाई सत्र: मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली चुटकी “एचडी देवगौड़ा ने मोहब्बत हमारे साथ की, शादी मोदी जी के साथ”, हंस प़ड़े पीएम मोदी, सदन में गूंजे ठहाके
2ऑपरेशन संकल्प का असर, भारतीय टैंकर ‘जग लाडकी’ मुंद्रा पोर्ट पर लेकर पहुंचा 80 हजार टन क्रूड ऑयल
3पीएम मोदी ने राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों को दी विदाई, फेयरवेल स्पीच में कहा “राजनीति में फुल स्टॉप नहीं होता”
4कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता! जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी व पेंशन
UP PCS Transfer List
- पीसीएस उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) आगरा ।
- बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी को अयोध्या का एडीएम, कानून-व्यवस्था।
- अमित कुमार भारतीय अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर को एडीएम (सिविल सप्लाई) वाराणसी।
- अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर।
- अजीत परेश एडीएम (न्यायिक) पीलीभीत को सीआरओ वाराणसी।
- पंकज वर्मा एसडीएम चित्रकूट को नगर मजिस्ट्रेट गोंडा ।
- सतीश कुमार कुशवाहा एसडीएम आगरा को एडीएम (न्यायिक) संभल ।
- शिवानी सिंह डीडी बाल विकास पुष्टाहार को राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।