प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, उर्वरक, उपकरण एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है। अबतक योजना की 22वीं किस्तें जारी हो चुकी है।

PM KISAN YOJANA: कब आएगी 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान योजना के नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस हिसाब से देखें तो जुलाई 2026 में चार महीने पूरे होंगे और अगली किस्त जारी हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा केंद्र सरकार की ओर से बाद में की जाएगी। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

केंद्र सरकार ने योजना का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। केवाईसी ना कराने पर अगली किस्त रुक सकती है। पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक खाते व आधार के साथ जमीन के रिकॉर्ड का लिंक होना और बैंक खाता से आधार लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए । वहीं डीबीटी (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए। इसके अलावा अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID भी जरूर बनवाएं। ​

PM KISAN: ऑनलाइन कैसे करें e-KYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।
  • स्टेप 6: प्रोसेस पूरी होने के बाद e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।

PM KISAN : कैसे करें आवेदन?

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के अधिकारिक पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना है।
  • स्टेप 2: इसके बाद आप न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा। यहां आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • स्टेप 4: इसके बाद आपको स्क्रीन पर शो हो रहे कैप्चा कोड भरें और ओटीपी (OTP) को क्लिक करें।
  • स्टेप 5: अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है, उसे भर दें।
    स्टेप 6: इस तरह आप पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर देंगे।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : अब नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : इसके बाद पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। अब आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5 : इसके बाद Get Data पर क्लिक करें जिसके बाद आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिखने लगेगा।