असम में चुनावी पारा उछाल पर सभी सियासी दल मतदाताओं को अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी भी असम चुनाव में पूरी ताकत झोक रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नबीन जैसे दिग्गज नेता असम में प्रचार के लिए पहुंच रहे रहे इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी असम पहुंचे।
योगी आदित्यनाथ ने बारपेटा और बरछला में चुनावी रैलियों को संबोधित किया, उन्होंने अपनी सभाओं में जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की नीतियों की तारीफ की वहीं असम की डबल इंजन सरकार के काम को भी सराहा, योगी के निशाने पर कांग्रेस रही उन्होंने विकास से लेकर घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
योगी ने कहा आत्मविश्वास से भरा यह नया असम है, जहां NDA सरकार में विकास की गति और सुशासन की गारंटी साथ चलती है। उन्होंने कहा भारत रत्न भूपेन हजारिका की प्रतिभा को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने किया है, उन्होंने कहा कांग्रेस हो या UDF, इन लोगों को जब भी अवसर मिला है, इन्होंने भारत और भारतीयता को ही अपमानित किया है।
असम को घुसपैठ का अड्डा नहीं बनने देंगे
योगी ने कहा कांग्रेस और UDF के पास न विजन है, न कार्य करने की क्षमता, ये केवल भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य कर रहे हैं, आज असम में भी AIIMS, NIT, IIT, IIM का निर्माण हो रहा है, असम को घुसपैठ का अड्डा नहीं बनने देंगे, ये NDA का संकल्प है असम की धरती को लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे।
डबल इंजन सरकार ने असम का कायाकल्प किया
योगी ने कहा इलेक्शन के पहले ही कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग चुकी है, अब UDF को भी लॉक बंद करके बंगाल की खाड़ी में फेंकने का समय आ गया है एनडीए की डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 वर्षों में असम का कायाकल्प किया है। जनता का उत्साह प्रमाण है कि राज्य की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करने के लिए वह भाजपा-एनडीए को अपना आशीर्वाद देने जा रही है।
इनको तो घुसपैठियों का वोट चाहिए
घुसपैठ पर बड़ा हमला करते हुए योगी ने कहा कांग्रेस ने असम के नौजवानों के हक पर घुसपैठियों के माध्यम से डकैती डलवाने का काम किया, कांग्रेस घुसपैठ कराती थी, बीजेपी घुसपैठियों को बाहर करती है, कांग्रेस दंगा करवाती थी, आज दंगा मुक्त और कर्फ्यू मुक्त असम के निर्माण के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है इनको तो घुसपैठियों का वोट चाहिए, देश की कीमत पर वोट चाहिए लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे ।






