Rajasthan Weather Forecast:अगले 48 घंटे बाद राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 25 से 28 अक्टूबर के बीच दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, अन्य जिलों में मौसम शुष्क व साफ रहने का अनुमान है। साथ ही इस सप्ताह कई जिलों के तापमान में बढोतरी और गिरावट देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, बादल छाए रहने के प्रभाव से न्यूनतम तापमान व नमी की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

राजस्थान: 25 से 28 अक्टूबर के बीच बादल बारिश

  • मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 25 से 28 अक्टूबर के दौरान बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने व अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना है।
  • 23 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। अधिकांश भागों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे रहने व द्वितीय सप्ताह के दौरान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 24 से 30 अक्टूबर 2025 के दौरान राज्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।हालांकि इस दौरान कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश होगी।

राजस्थान : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में मौसम शुष्क रहा ।
  • अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.5 डिग्री दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम तापमान माउन्ट आबू (सिरोही) में 15.9 डिग्री दर्ज़ किया गया।
  • हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा न्यूनतम 049 तथा अधिकतम 098 प्रतिशत दर्ज की गई।
  • पिछले 24 घंटों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, बादल छाए रहने के प्रभाव से न्यूनतम तापमान व नमी की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
  • दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
  • सीकर, नागौर और जयपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।