Hindi News

Astro Tips: क्या आप भी कर रहे हैं आत्मविश्वास की कमी का सामना, ये 5 ज्योतिष उपाय लौटा देंगे खोया कॉन्फिडेंस

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Astro Tips: क्या आप भी कर रहे हैं आत्मविश्वास की कमी का सामना, ये 5 ज्योतिष उपाय लौटा देंगे खोया कॉन्फिडेंस

Astro Tips: यह तो सब जानते हैं कि जो व्यक्ति आत्मविश्वास से भरा हुआ होता है वह जीवन में हर जगह सफलता हासिल कर लेता है। किसी भी काम को करने के लिए व्यक्ति में कॉन्फिडेंस होना बहुत जरूरी है। अगर कॉन्फिडेंस नहीं होता है तो व्यक्ति कोई भी काम करने में घबराता है और घबराहट की वजह से उसके सारे काम बिगड़ जाते हैं।

अगर मेहनत के दम पर भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो हो सकता है आत्मविश्वास की कमी आपकी सफलता की राह में बाधा बन रही हो। अगर आप आत्मविश्वास की कमी का सामना कर रहे हैं तो कुछ आसान से ज्योतिष उपाय आपकी इस कमी को देखते ही देखते दूर कर देंगे। चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।

अपनाएं ये Astro Tips

धारण करें रत्न

अगर आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको चमत्कारी रत्न मूंगा का धारण करना चाहिए। यह एक ऐसा रत्न है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह व्यक्ति में आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण विकसित करने का काम करता है। इस रत्न को पहनने से मंगल मजबूत होगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

गाय को चारा

हिंदू धर्म में गाय को माता के समान पूजा जाता है। अगर गाय को हरी घास खिलाई जाती है तो इससे बुध ग्रह को मजबूती मिलती है। इससे व्यक्ति का मन शांत रहता है और उसका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

सूर्य को अर्घ्य

अगर आप सुबह उठने के बाद सूर्य को अर्घ्य देते हैं तो इससे आपको काफी फायदा होने वाला है। सूर्य को जल चढ़ाने के साथ आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

गायत्री मंत्र

गायत्री मंत्र एक ऐसा बीज मंत्र है जिसे ज्योतिष में काफी चमत्कारी बताया गया है। अगर इस मंत्र का सुबह-सुबह जाप किया जाता है तो व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है और उसके आत्मविश्वास में भी इजाफा होता है।

खुली रखें खिड़कियां

अगर आप आत्मविश्वास की कमी का सामना कर रहे हैं तो आपको अपने घर की खिड़कियां खुली रखनी चाहिए। आपको बता दे कि घर में खिड़कियों का निर्माण सिर्फ उजाले के लिए नहीं किया जाता बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के लिए किया जाता है। अगर आप खिड़कियों को खुला रखेंगे तो आपके मन में सकारात्मक आएगी। यह भी याद रखें कि आपको खिड़की के सामने पीठ करके नहीं बैठना है। इससे ऊर्जा खत्म होती है और आत्मविश्वास में कमी आती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews