Hindi News

बेटे के लिए भगवद गीता से निकले प्यारे नाम, अर्जुन से है इनका संबंध

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों को बेस्ट नाम देना चाहते हैं। नाम व्यक्ति के जीवन को बहुत गहरे तरीके से प्रभावित करता है इसलिए इसका अच्छा होना जरूरी भी है। चलिए भगवद गीता से निकले कुछ नाम जान लेते हैं।
बेटे के लिए भगवद गीता से निकले प्यारे नाम, अर्जुन से है इनका संबंध

हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे में अच्छे गुणों का विकास होना चाहिए। इसके लिए वह काफी कोशिश भी करते हैं ताकि बच्चों को खुश रख सके। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है या आने वाला है तो आपने कई सारी तैयारी कर ली होगी। इन्हीं तैयारी में से एक खूबसूरत नाम ढूंढना भी होता है।

अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आने वाला है तो आप कोई ना कोई प्यारा नाम जरूर ढूंढ रहे होंगे। नामकरण करते समय हर माता-पिता की इच्छा होती है कि बच्चे का नाम अर्थपूर्ण होना चाहिए। अर्थपूर्ण नाम जीवन को प्रभावित करने का काम करता है और सकारात्मक बदलाव लेकर आता है।

भगवद गीता से निकले नाम (Bhagavad Gita Baby Name)

बच्चों के लिए नाम वही अच्छे रहते हैं जिनके अर्थ अच्छा रहे। जैसा नाम वैसा काम वाले कहावत तो आपने सुनी ही होगी। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम अर्थपूर्ण हो साथ ही धर्म तथा संस्कृति से जुड़ा रहे तो आप भगवद गीता से निकले अर्जुन के कुछ नाम पर नामकरण कर सकते हैं।

अनघ

यह बहुत प्यारा नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ निर्दोष और निष्पाप होता है। जो दोष से रहित हो उसे यही कहा जाता है।

अनसूयु

बहुत ही अलग नाम है और अगर आप यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। जो ईर्ष्या और द्वेष से रहित होता है उसे यही कहा जाता है।

परन्तप

यह बहुत ही अलग नाम है जो आपने अब तक सुना ही नहीं होगा। आप चाहे तो अपने लाडले बेटे के लिए इस नाम को चुन सकते हैं। नाम का अर्थ शत्रुओं को तपाने वाला यानी उनका नाश करने वाला होता है।

प्रवीर

ये बहुत ही सुंदर नाम है जो आप लाडले राजकुमार को दे सकते हैं। जो उत्तम और उत्कृष्ट होता है उसे यही कहा जाता है। शौर्यवान व्यक्ति यही कहलाता है।

सत्तम

आप ने सत्यम नाम तो सुना होगा लेकिन यह उससे थोड़ा अलग है। इस सुंदर नाम का अर्थ उत्तम और सर्वश्रेष्ठ होता है। जो सबसे अलग और अच्छा हो उसे यही कहा जाता है।

सव्यसाची

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो लाडले बेटे के लिए बेस्ट साबित होगा। बाएं हाथ से धनुष चलाने वाला यही कहलाता है। यह आपके बच्चे को शौर्यवान बनाने का काम करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews