कुछ दिनों में दीपावली का त्यौहार आने वाला है जिसे लेकर लोगों के घरों में साफ सफाई और तैयारी का दौर शुरू हो चुका है। दिवाली मुख्य रूप से रमा एकादशी से शुरू होती है। कार्तिक महीने में मनाया जाने वाला यह त्यौहार हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर व्यक्ति एकादशी से लेकर दीपावली तक खूब पूजन पाठ करता है ताकि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सके।
एकादशी के दिन का वैसे भी काफी महत्व माना गया है। इस दिन व्रत रखा जाता है और ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति भगवान विष्णु की पूजन करता है उसे सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन की गई विष्णु पूजन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करती है। ग्यारस के बाद धनतेरस का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन आरोग्य, सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजन होती है। इस बार धनतेरस का दिन बहुत खास होने वाला है क्योंकि कुछ राशियों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है। उनके मन की हर मुराद पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें
धनतेरस से पलटेंगे दिन (Dhanteras 2025)
हर त्यौहार अपने साथ ग्रह नक्षत्र की दिशा में परिवर्तन लेकर आता है। धनतेरस की बात करें तो इसके एक दिन पहले सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य देव फिलहाल कन्या राशि में है और गोचर करते हुए तुला राशि में जाएंगे। इस परिवर्तन से मिथुन और कन्या राशि के लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि उनके जीवन में क्या परिवर्तन आने वाले हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह धनतेरस सूर्य देव और माता लक्ष्मी की कृपा लेकर आनेवाली है। इन्हें अपने हर काम में सफलता मिलेगी और रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। यह समय ऐसा रहेगा जो आप हर चीज में ज्यादा बोलेंगे लेकिन आपको वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आपके तेज में वृद्धि होगी जो शत्रुओं को हैरान कर देगी। हर काम में सफलता की प्राप्ति होगी। जहां से उम्मीद नहीं थी वहां से भी आपको लाभ मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं और धन एकत्र करने में सफलता मिलेगी। बड़े बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नौकरी से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। इनके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आध्यात्म में रुचि जागेगी। जिस कला में आप खुद को निपुण करना चाहते हैं उसमें आपको अद्भुत विरासत हासिल होगी। इसी कला के माध्यम से आपको धन लाभ भी होने वाला है। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें फायदे का सौदा मिलेगा। यह अपने कारोबार के विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। सरकारी कामों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। वाहन खरीदी के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।