Hindi News

नन्हे राजकुमार को दें फूलों से जुड़े नाम, खुशियों से महक उठेगा लाडले का जीवन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतरीन व्यक्तित्व का स्वामी बनाना चाहते हैं। बच्चों के व्यक्तित्व के निर्माण में उनका नाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चलिए हम आपको आपके लाडले बेटे के लिए कुछ नाम बताते हैं।
नन्हे राजकुमार को दें फूलों से जुड़े नाम, खुशियों से महक उठेगा लाडले का जीवन

बच्चों का नामकरण हर माता-पिता के लिए एक बड़ा टास्क होता है। आधुनिकता के इस दौर में हर व्यक्ति चाहता है कि उनके बच्चों का नाम सबसे अलग और खूबसूरत हो। यही वजह है कि जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला रहता है। तब सभी उसके लिए प्यारे नाम ढूंढते हैं। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है तो आप भी उसके लिए कोई ना कोई सुंदर नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।

पुराने जमाने में माता-पिता अपने बच्चों को भगवान से जुड़े नाम दे दिया करते थे। वो ऐसा इसलिए करते थे ताकि उनके बच्चे में अच्छे गुणों का विकास हो सके। आजकल नामकरण संस्कार करने का तरीका काफी बदल गया है। एक नेमिंग सेरिमनी का आयोजन होता है जिसमें बच्चों का नाम और उसका अर्थ रिवील किया जाता है।

फूलों पर नाम (Flower Baby Name)

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके बच्चे का व्यक्ति खूबसूरत और सुंदर रहे। इसके लिए आप उसे खूबसूरत से फूलों से जुड़े नाम दे सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ प्यार से नाम लेकर आए हैं जो फूल से जुड़े हुए हैं।

अंकुर

यह प्यारा सा नाम लाडले बच्चों के लिए बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ फूल की कोमल कली होता है।

कुणाल

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ कमल का फूल होता है।

प्रसून

यह भी एक अट्रैक्टिव नाम है जो आप अपने लाडले राजकुमार को दे सकते हैं। प्रसून फूल का ही एक दूसरा अर्थ है।

पराग

यह भी प्यारा नाम है जो बच्चे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ खुशबू होता है। यह आपके बच्चे को फूलों की तरह खुशबूदार व्यक्तित्व देगा।

रेहान

यह एक खूबसूरत नाम है जो आप अपने लाडले मेहमान को दे सकते हैं। स्वर्ग से आए हुए फूल को यही कहा जाता है।

रसाय

अगर कोई अलग और प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह परफेक्ट रहने वाला है। काला गुलाब इसी नाम से पहचाना जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews