Hindi News

मेहनत करने के बाद भी सफलता और धन-संपत्ति की है कमी, माता लक्ष्मी के इस स्वरूप की करें पूजन, हो जाएंगे मालामाल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अगर आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि धन और स्थिरता प्राप्त करना चाहते हैं, तो माता लक्ष्मी के कमला महाविद्या स्वरूप की पूजन कर सकते हैं। यह स्वरूप आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।
मेहनत करने के बाद भी सफलता और धन-संपत्ति की है कमी, माता लक्ष्मी के इस स्वरूप की करें पूजन, हो जाएंगे मालामाल

हर व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि उसके जीवन में सुख समृद्धि और आर्थिक स्थिरता बनी रहे। इसके लिए वो खूब मेहनत करता है और धन एकत्रित करने की कोशिश करता है। कई बार अभी देखने को मिलता है की मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती। वह कोशिश तो बहुत करता है लेकिन धन संपत्ति हाथ में नहीं टिकती और फिसलती चली जाती है।

आर्थिक सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की पूजन को विशेष माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति माता की पूजन करता है उसे धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आप अपने जीवन में सौभाग्य लाना चाहते हैं तो माता लक्ष्मी के एक ऐसे स्वरूप की पूजन कर सकते हैं जो महाविद्याओं में से एक है। चलिए जान लेते हैं कि यह कौन सा स्वरूप है और उसकी पूजन कैसे करनी चाहिए।

मां कमला का महाविद्या स्वरूप (Kamala Mahavidhya)

कमला महाविद्या माता लक्ष्मी का ही एक स्वरूप है जो तंत्रों से जुड़ा हुआ है। माता लक्ष्मी की पूजन से धन और ऐश्वर्य प्राप्त होता है, लेकिन अगर कमला महाविद्यालय की उपासना की जाती है तो आर्थिक सुरक्षा, स्थाई समृद्धि और भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। इन्हें सौभाग्य की देवी के नाम से पहचाना जाता है। उनकी पूजन करने से हर काम में सफलता की प्राप्ति होने लगती है।

कमला महाविद्या कमल के पुष्प पर विराजमान हैं। उन्हें ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है और उनकी पूजन से धन संपन्नता में स्थिरता आती है। देवी की पूजन केवल आर्थिक लाभ नहीं बल्कि पारिवारिक शांति, आत्मविश्वास और दांपत्य सुख में भी वृद्धि होती है।

कैसे करें पूजन

  • कमला महाविद्या के उपासना शुक्रवार को करना बेहद शुभ माना गया है। इसे आपको पूरी श्रद्धा और शुद्धता से करना होगा।
  • पूजन आपको सुबह सूर्योदय के बाद या फिर रात्रि के समय दीपक जलाकर करनी होगी।
  • जिस जगह आप पूजन कर रहे हैं वह स्थान स्वच्छ और शुद्ध होना चाहिए।
  • पीले या लाल कपड़े पर देवी की प्रतिमा या फिर चित्र को विराजित करें और उसे पीले वस्त्र और फूलों से सजाएं।
  • घी का दीपक जलाकर अगरबत्ती और धूप जलाएं।
  • अब आपको कमला महाविद्या के मंत्र का 108 बार जाप करना होगा।
  • अब माता को मालपुआ, खीर या फिर कोई मीठा प्रसाद के रूप में अर्पित करें। यह प्रसाद आपके घर के सदस्यों में बांटना होगा।

होंगे ये फायदे

  • कमला महाविद्या की उपासना से ग्रह बाधाएं दूर होती है और जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त हो जाती है।
  • अगर व्यापार और व्यवसाय में नुकसान हो रहा है तो माता के स्वरूप की पूजन जरूर करें। इससे व्यापार में स्थिरता आने लगती है।
  • नौकरी में पदोन्नति या फिर वेतन वृद्धि नहीं मिल रही है तो माता की उपासना जरूर करें। इससे सारी समस्या समाप्त हो जाएगी।
  • जो व्यक्ति माता के स्वरूप की पूजन करता है। उसे अचानक धन लाभ होने लगता है और पुराना रुका हुआ पैसा मिलने लगता है।
  • अगर आप निवेश या फिर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो माता की कृपा से शुभ परिणाम मिलते हैं।
  • अगर मानसिक तनाव और निराशा से घिर गए हैं तो माता की साधना से शांति की प्राप्ति होगी।
  • इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जिससे वह जीवन में आने वाली हर परेशानी का सामना डटकर करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews