Hindi News

Name Astrology : इन जातकों में होती है कमाल की खासियत, ऐसा होता है स्वभाव

Written by:Ayushi Jain
Published:
Last Updated:
Name Astrology : इन जातकों में होती है कमाल की खासियत, ऐसा होता है स्वभाव

Name Astrology : नाम के पहले अक्षर का हमारे जीवन पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है। नाम के पहले अक्षर से नाम ज्योतिष व्यक्ति के जीवन के बारे में सब कुछ बता देते हैं। इससे व्यक्ति का स्वभाव, उसका चरित्र, उसके जीवन की तरक्की सब कुछ के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी नाम के पहले अक्षर से अपने बारे में जानना चाहते हैं तो आप हो कुंडली और किसी चीज की जरूरत नहीं होगी।

आप सिर्फ नाम के पहले अक्षर से ही अपने बारे में सब कुछ जान सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे अक्षर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन से शुरू होने वाले नाम के लोग में कमाल की खासियत होती हैं। इतना ही नहीं वह आसानी से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। दिल के धनी होने के साथ वह जीवन में लोगों का दिल जितने के साथ जीवन में खूब तरक्की करते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में –

Name Astrology : ये है वो नामाक्षर

V अक्षर

इस नामाक्षर के लोग खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों को काफी रोमांटिक किस्म का माना जाता है। ये लोगों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। हालांकि ये लोग मन की बात आसानी से जाहिर नहीं कर पाते हैं। ये अलसी भी होते हैं।

Y अक्षर

इस नामाक्षर के लोग थोड़े ईगो वाले होते हैं लेकिन ये सफलता पाने के लिए एड़ी छोटी का जोर लगा देते हैं। प्यार के मामले में भी ये लोग कमजोर होते हैं। इन लोगों को आसानी से पैसे मिल जाते हैं इन्हें धन कमाने में ज्यादा समय नहीं लगता।

S अक्षर

इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये सभी की मदद करने में सबसे आगे रहते हैं। ये जहां जाते हैं वहां अपनी चाप छोड़ देते हैं। ये लोग रोमांटिक किस्म के होते हैं। इन्हें लग्‍जरी लाइफ जीना पसंद होती हैं।

A अक्षर

इस नामाक्षर के लोग अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। ये लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। इन्हें दूसरों को इम्प्रेस करना भी अच्छे से आता है। ये लोग सीधा कड़वा सच बोलना पसंद करते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही ये काफी ज्यादा सेंसेटिव होते है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews