Hindi News

घर में लगाएं इन दो पक्षियों की तस्वीर, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा और दूर होंगे वास्तु दोष

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Vastu Tips: अगर आपके घर में आर्थिक तंगी या अन्य समस्याएं आ रही हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करने से इन समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। घर की सजावट में सही दिशा और तस्वीरों का भी अहम योगदान होता है।
घर में लगाएं इन दो पक्षियों की तस्वीर, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा और दूर होंगे वास्तु दोष

Vastu Tips: घर की सजावट हर किसी को पसंद होती है और लोग अपने कमरे को सुंदर बनाने के लिए फूलदान तस्वीर और अन्य डेकोरेटिव आइटम्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से सजाए गए वास्तु दोष वाले आइटम्स घर में कल क्लेश और आर्थिक टांगे का कारण बन सकते हैं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सजावट करते समय दिशा आकार और रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही तरीके से सजाया गया घर न केवल खूबसूरत दिखता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है और घर के सदस्यों के बीच सुख समृद्धि लाता है।

आर्थिक समस्याओं के लिए शुभ तस्वीरें

अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां चल रही है जैसे कमाई होने के बावजूद पैसे घर में टिक नहीं रहे हैं या बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा है तो वास्तु शास्त्र आपकी मदद कर सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही प्रकार की तस्वीर लगाने से न केवल आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। घर में कुछ विशेष पक्षियों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। चली जानते हैं कौन सी तस्वीर है आपके जीवन में समृद्धि और शांति ला सकती हैं।

मोर पंख और नीलकंठ पक्षी की तस्वीर

यदि आपके घर में आर्थिक समस्याएं चल रही है और बार-बार कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो रही है, तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। इससे बचने के लिए आप घर की दीवार पर मोर पंख और नीलकंठ पक्षी की तस्वीर लगाएं। वास्तु शास्त्र में यह दोनों पक्षी बेहद शुभ माने गए हैं। मोर को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जो धन और समृद्धि का वास कराता है। वहीं, नीलकंठ को माता दुर्गा का प्रतीक मानकर इसे घर में सुख शांति और वास्तु दोष निवारण के लिए लगाया जाता है। इन तस्वीरों को घर में लगाने दूर होता है बल्कि परिवार में सुख शांति भी बनी रहती है।

नीलकंठ की तस्वीर

नीलकंठ की तस्वीर को घर के प्रवेश द्वार या पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यह न केवल सुख समृद्धि को आकर्षित करती है बल्कि घर की आर्थिक और अन्य समस्याओं को भी दूर करती है। कहा जाता है कि यदि आप घर में निकलते समय नीलकंठ या मोर की तस्वीर देखते हैं तो आपके दिल की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है और सभी कार्य सफल होते हैं। खासकर अगर आप नौकरी की तलाश में है या किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं तो इन तस्वीरों को देखना शुभ परिणाम देने में मदद करता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews