Hindi News

कुबेर देव की अतिप्रिय हैं ये 4 राशियां, इन्हें खूब मिलती है धन-दौलत, कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
कुबेर देव की पूजा धन, समृद्धि और व्यापार में सफलता पाने के लिए की जाती है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और समृद्धि और धन का आगमन होता है।
कुबेर देव की अतिप्रिय हैं ये 4 राशियां, इन्हें खूब मिलती है धन-दौलत, कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल

Kuber Dev : हिंदू धर्म में कुबेर देव का अपना अलग स्थान है। वह धन के देवता माने जाते हैं। इन्हें संपत्ति और ऐश्वर्या का प्रतीक माना जाता है। कुबेर देव की पूजा-अर्चना करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव भक्तों पर बनी रहती है। उनके मंत्रों और अनुष्ठानों से धन से जुड़ी सारी समस्याओं का समाधान मिल जाता है। दिवाली के अवसर पर कुबेर देव की प्रतिमा खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। उन्हें आठ लोकपालों में से एक माना जाता है। जिन्होंने अपनी तपस्या और भक्ति से भगवान शिव को प्रसन्न किया और उनकी कृपा प्राप्त की।

वह स्वर्ग लोक के प्रधान और धन के रक्षक हैं। शनिवार का दिन कुबेर देव को समर्पित है। इस दिन कुछ उपाय को करने से माता लक्ष्मी की सदैव कृपा बरसती है। वहीं, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर हमेशा कुबेर देव अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

वृषभ राशि

सनातन धर्म में वृषभ राशि को कुबेर देव की प्रिया राशि माना गया है जिन पर हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है। इस कारण इन्हें कभी धन की कमी नहीं होती। जीवन के हर क्षेत्र में उन्हें सफलता मिलती है। यह उन भाग्यशाली राशियों में से एक है, जिनके घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती।

तुला राशि

उन भाग्यशाली राशियों की लिस्ट में तुला राशि भी शामिल है, जिन पर भगवान कुबेर देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। पैसों की तंगी ना होने के कारण वह अपने जीवन को हंसी-खुशी व्यतीत करते हैं। उनके घर में कभी किसी प्रकार का क्लेश नहीं होता।

कर्क राशि

इसके अलावा, कर्क राशि भी धन के देवता की प्रिय राशियों में से एक है। जिन पर माता लक्ष्मी भी अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। इन्हें समाज के हर क्षेत्र में मान-सम्मान मिलता है। तरक्की के योग बनते हैं।

धनु राशि

धनु राशि भी कुबेर देव की कृपा प्राप्त करने में पीछे नहीं है। इस राशि के जातकों के जीवन में अपार धन दौलत होता है। किसी भी मामले में इन्हें खूब मान-सम्मान दिया जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews