Hindi News

2026 की शुरुआत में बदलेगी इन 4 राशियों की जिंदगी, हर तरफ से बरसेगा धन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
ग्रहों की चाल में आने वाला परिवर्तन कुछ योग निर्मित करता है जो हर राशि पर प्रभाव डालने का काम करते हैं। इसी तरह से 2026 में त्रिग्रही योग बन रहा है जो चार राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा।
2026 की शुरुआत में बदलेगी इन 4 राशियों की जिंदगी, हर तरफ से बरसेगा धन

2025 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं और जल्द ही 2026 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल की शुरुआत 4 राशि के लोगों के लिए बहुत शानदार रहने वाली है। दरअसल शनि की राशि मकर में बन रहा त्रिग्रही योग इन लोगों के लिए बहुत लाभदायक साबित होने वाला है। इस योग के प्रभाव से यह छप्पर फाड़ कमाई करने वाले हैं।

नए साल की शुरुआत से हर व्यक्ति को वैसे भी काफी उम्मीदें होती है। वह चाहता है कि उसके साल की शुरुआत अच्छी रहे और वह अपना नया साल खुशी के साथ गुजारे। साल 2026 चार राशियों के लोगों के लिए कुछ ऐसा ही साबित होने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि यह योग कब बन रहा है, क्यों बन रहा है और इससे क्या लाभ होगा।

साल 2026 में त्रिग्रही योग

ज्योतिष के मुताबिक साल 2026 की शुरुआत में मकर जो शनि की राशि है उसमें त्रिग्रही योग बन रहा है। सूर्य, बुध और शुक्र की युति से इस योग का निर्माण हो रहा है। इनमें सूर्य सफलता और यश, शुक्र धन और विलासिता, बुध बुद्धि और वाणी का कारक है। यह योग चार राशियों के लिए जबरदस्त साबित होने वाला है।

कब बन रहा त्रिग्रही योग

13 जनवरी 2026 को शुक्र का गोचर मकर राशि में होगा। इसके अगले दिन 14 जनवरी को सूर्य का गोचर इस राशि में होगा। इसके बाद 17 जनवरी को बुध गोचर कर इस राशि में आएंगे। इन तीनों ग्रहों के मिलन से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। परेशान लेते हैं कि किस राशि के लिए यह कैसा साबित होगा।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग बहुत लाभदायक साबित होने वाला है। दरअसल इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो शनि का मित्र है। ऐसे में इस राशि के लोगों को बहुत धन लाभ होगा। यह नए-नए स्रोतों से पैसा प्राप्त करेंगे और अपना बैलेंस बढ़ाएंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। यह लोग हमेशा इंजॉय करने के मूड में रहेंगे।

तुला

इस राशि के लोगों के अच्छे दिन इस योग के बनने के बाद शुरू हो सकते हैं। जीवन में धन और विलासिता की कमी दूर होगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। उन्नति की प्राप्ति होगी और करियर में अप्रत्याशित बदलाव आएंगे। धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रॉपर्टी की खरीदी करेंगे और मान सम्मान बढ़ेगा।

धनु

धनु राशि को यह योग बहुत लाभ देने वाला है। इन्हें धन्यवाद की प्राप्ति होगी और अचानक से रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। जीवन में खुशियों की बहार आएगी और पद प्रतिष्ठा बढ़ने लगेगी। घर के लोग उनकी परवाह करेंगे। अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए यह योग बहुत अच्छा साबित होने वाला है। इनमें से जो अविवाहित हैं उनके विवाह के योग बनेंगे। करियर में अचानक कोई बदलाव आएगा और नए अवसरों की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews