Hindi News

चाणक्य नीति की ये 3 बातें अपनाकर बन सकते हैं सम्माननीय, जानें क्या

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
यदि आपको चाणक्य नीति में बताई गई कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है। जिस पर यदि फोकस शुरू कर दिया जाए, तो लाइफ में काफी सारे पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे।
चाणक्य नीति की ये 3 बातें अपनाकर बन सकते हैं सम्माननीय, जानें क्या

आचार्य चाणक्य का इतिहास काफी रोचक रहा है। वह अपने जमाने में मौर्य सम्राट के मुख्य सलाहकार तो रहे ही हैं। तो वहीं आज भी उनकी नीतियां बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, खिलाड़ियों द्वारा अपनाया जाता है। उसमें दी गई नीतियां जीवन के हर परेशानियों में लोगों के बेहद काम आती है। अक्सर किसी भी मुसीबत में फंसने पर बड़े बुजुर्गों द्वारा सलाह दी जाती है कि चाणक्य नीति में बताई गई बातों को अपनाएं। इसमें उन्हें हर मुसीबत का हल मिल जाएगा।

चाणक्य को विष्णु गुप्ता या फिर कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है, जिन्होंने अपने अनुभव के आधार पर बहुत सारी नीतियों की रचना की है। इसमें चाणक्य नीति, कूटनीति, अर्थशास्त्र आदि शामिल है। जिसमें उन्होंने उसे जीवन से जुड़ी बहुत सारी बातें बताई है।

चाणक्य नीति (Chanakya Niti)

वैसे तो हर व्यक्ति को अपनी इज्जत प्यारी होती है। जिसके लिए वह जान तक देने को तैयार होते हैं, लेकिन कभी-कभार जाने अनजाने में लोग कुछ ऐसा काम कर देते हैं या ऐसी बात कह जाते हैं, जिससे उनकी बेइज्जती हो जाती है। यदि आपको चाणक्य नीति में बताई गई कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है। जिस पर यदि फोकस शुरू कर दिया जाए, तो लाइफ में काफी सारे पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे।

दूसरों का करें सम्मान

यदि आप दूसरों के सामने इज्जत हासिल करना चाहते हैं, तो आपको दूसरों का भी सम्मान करना चाहिए, जो व्यक्ति दूसरों के लिए हमेशा कड़वी बात करता है या फिर उसके लिए अपशब्द का इस्तेमाल करता है। वैसा व्यक्ति कभी भी इज्जत का पात्र नहीं होता। समाज में कोई भी उसकी इज्जत नहीं करता।

बिना बुलाए ना जाए कहीं

चाणक्य नीति के अनुसार, यदि आपको अपनी इज्जत प्यारी है, तो कभी भी उस स्थान पर न जाए, जहां आपको बुलाया ना गया हो। कई बार दिन बुलाए लोग मेहमान की तरह किसी के भी घर पर पहुंच जाते हैं, जिससे उन्हें बेज्जती का सामना करना पड़ सकता है। चाणक्य नीति कहते हैं कि जहां आपको सम्मानपूर्वक निमंत्रण देकर बुलाया जाए। वहीं, आपको जाना चाहिए जब तक आपको कोई रोकने के लिए ना करें। तब तक उस स्थान पर रुकना भी नहीं चाहिए।

रहना चाहिए नम्र

यदि आप समझ में बेइज्जत होने से बचना चाहते हैं, तो आपको भी नम्र रहना चाहिए। यदि आप लोगों के साथ विनम्रता से पैसा आएंगे, तो लोग आपके व्यक्तित्व को पसंद करेंगे। आपका यही स्वभाव लोगों को आपकी और आकर्षित करेगा। जिस नजरों में इज्जत के पात्र बनेंगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews