शहडोल, अखिलेश मिश्रा। नदी में नहाने गए एक युवक की नदी के अंदर अवैध कोयले के गुफानुमा खदान में फंसने से मौत हो गई। अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा सोन नदी के भालूमाला घाट में ये घटना घटी। यहां संतोष नाम का युवक अपने 3 दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान वो वहीं फंस गया। दो दिन चले रेस्क्यू के बाद उसका शव बरामद हुआ। बता दें कि यहां कोल माफियाओं के संरक्षण में नदी के अंदर अवैध कोयला खदान चलाई जा रही है जिसमें फंसने से एक बेकसूर की मौत हो गई।
नदी के अंदर अवैध खदान में फंसने से युवक की मौत, दो दिन बाद मिला शव
Written by:Shruty Kushwaha
Published:
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →






