श्योपुर। कांग्रेस में अपनी ही सरकार के खिलाफ नेता, मंत्री बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सड़क पर उतरने की बात कही थी और श्योपुर से विधायक बाबू जण्डेल ने कहा की मैं कर्जमाफी से खुश नहीं हूं। किसानों से किया गया वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा की प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है। मैं प्रभारी मंत्री और सरकार का बाद में हूं, पहले श्योपुर की जनता का हूं। मेरा वादा है कि जून तक किसानों को बोनस मिल जाएगा। विधायक बाबू जण्डेल ने ये बात प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव के सामने कही। विधायक बाबू जण्डेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की बिजली कंपनी द्वारा किसानों के बिजली कनेक्शन काटने व ट्रांसफार्मर उठाने की कार्रवाई को गलत बताते हुए प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव से इसे रोकने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने मंच से ही कलेक्टर प्रतिभा पाल से कहा कि, कि आगामी डेढ़ माह में जब तक किसानों की फसल न पक जाए तब तक किसी का बिजली कनेक्शन न काटा जाए और न ही ट्रांसफार्मर उठाया जाए। साथ ही मंत्री लाखन सिंह ने कहा की किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
किसानों की कर्ज माफी पर कांग्रेस विधायक ने जताई नाराजगी
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






