Hindi News

Road Accident : कार-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, घटनास्थल पर 2 की मौत, 4 अन्य घायल

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:
Road Accident : कार-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, घटनास्थल पर 2 की मौत, 4 अन्य घायल

सिंगरौली, डेस्क रिपोर्ट मध्यप्रदेश (MP) में आए दिनों सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। बावजूद इसके ड्राइविंग करते समय लोग जरूरी दिशा निर्देशों को दरकिनार कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli Road Accident) जिले से बड़ी सड़क दुर्घटना (Road Accident) की खबर सामने आ रही है।

दरअसल सिंगरौली के कोयलखुथ मुख्य मार्ग पर एक एसयूवी कार (SUV Car) और ऑटो (Auto) में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सवार 34 वर्षीय रमेश कुमार सहित एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं।

Read More:  शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, विकास नीति 2021 का ऐलान, खुलेंगे रोजगार के नए साधन

जानकारी की माने तो कोयलखुथ मुख्य मार्ग पर SUV और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार 34 वर्षीय रमेश कुमार सहित 36 वर्षीय शैलेंद्र प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों द्वारा घटनास्थल पर ही चक्का जाम किया गया है।वहीं हादसे की सूचना मिलने पर एसडीओपी राजीव पाठक सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। एसडीओपी ने हादसे की पुष्टि की है। upadting…

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews