Hindi News

एशिया कप 2025 के फाइनल में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, इन दो खिलाड़ियों को किया जाएगा बाहर!

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव कर सकती है। जानकारी के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत के तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई थी। चलिए जानते हैं फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी दिखाई दे सकती है।
एशिया कप 2025 के फाइनल में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, इन दो खिलाड़ियों को किया जाएगा बाहर!

भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सबसे बड़ा सवाल है कि इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। हाल ही में भारतीय टीम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। बता दें कि टीम इंडिया के दो खिलाड़ी इस समय इंजरी की चपेट में आ चुके हैं, जिसके चलते फाइनल मुकाबले में दो बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

पिछले कुछ मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो भारत ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने से किनारा किया है। भारत अपनी उस टीम को मौका दे रहा है जो बड़े मैचों में दिखाई देती है। लेकिन हाल ही में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बाद अब भारतीय टीम दो बड़े बदलाव कर सकती है।

इन दो खिलाड़ियों को किया जाएगा बाहर?

जानकारी के अनुसार भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी सुपर-4 का मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों को चोट लगने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि अब तक यह आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है कि इन खिलाड़ियों को चोट कितनी गंभीर है और क्या ये फाइनल मुकाबले से बाहर हो जाएंगे, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की टीम में एंट्री हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है और फाइनल मुकाबले में उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैदान में उतारा गया था।

इन खिलाड़ियों की होगी एंट्री?

बता दें कि पिछले मुकाबले में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया था। लेकिन अब इन्हें आराम दिया जा सकता है और जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की टीम में वापसी हो सकती है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में तिलक वर्मा के चोटिल होने की खबर सामने आई थी, लेकिन जानकारी के अनुसार तिलक वर्मा फाइनल मुकाबले में खेल सकते हैं। ऐसे में भारत की वही टीम दिखाई दे सकती है जिसने 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews