Hindi News

अगर रद्द हुआ आईपीएल 2025 तो किसे माना जाएगा चैंपियन? यहां जानिए किस टीम को मिलेगी ट्रॉफी!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल 2025 में अब तक 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 16-16 अंकों के साथ इस समय गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। दोनों टीमों ने 11-11 मुकाबले खेले हैं, हालांकि गुजरात का रन रेट आरसीबी के मुकाबले ज्यादा है, जिसके चलते वह पहले स्थान पर है और आरसीबी दूसरे स्थान पर। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिल रहा तनाव खत्म नहीं होता है और ऐसे में आईपीएल को रद्द किया जाता है, तो चैंपियन किसे घोषित किया जाएगा, चलिए जानते हैं।
अगर रद्द हुआ आईपीएल 2025 तो किसे माना जाएगा चैंपियन? यहां जानिए किस टीम को मिलेगी ट्रॉफी!

आईपीएल 2025 में 58वां मुकाबला रद्द कर दिया गया। पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले को बीच में ही रोकना पड़ा और निर्णय नहीं लिया गया। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से कई शहरों में ड्रोन अटैक किए गए। ऐसे में बीसीसीआई ने मैच को बीच में ही रोकने का निर्णय लिया। बता दें कि इस समय पॉइंट्स टेबल पर गुजरात टाइटंस की टीम टॉप पर है, जबकि दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है। अगर आईपीएल 2025 को रद्द कर दिया जाता है, तो ऐसे में चैंपियन किसे घोषित किया जाएगा? कौन सी टीम चैंपियन बनेगी?

चलिए इस खबर में जानते हैं कि अगर बचे हुए 16 मुकाबले नहीं खेले जाते हैं, तो फिलहाल पॉइंट्स टेबल की स्थिति में किसे विजेता घोषित किया जाएगा? क्या एक से ज्यादा विजेता होंगे या फिर इस बार आईपीएल में कोई भी विजेता नहीं मिलेगा?

किसे माना जाएगा विजेता?

अब जान लेते हैं कि आखिर चैंपियन कौन होगा। दरअसल, अगर किसी वजह से बाकी मैच नहीं हो पाए और आईपीएल को रद्द करने का निर्णय लिया गया, तो ऐसे में किसी भी टीम को चैंपियन नहीं घोषित किया जाएगा। हालांकि इस समय पॉइंट्स टेबल पर गुजरात की टीम नंबर वन है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या गुजरात को चैंपियन घोषित किया जाएगा? लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, आईपीएल के नियमों के मुताबिक प्लेऑफ और फाइनल के बिना किसी भी टीम को चैंपियन नहीं बनाया जा सकता। ट्रॉफी किसी भी टीम को नहीं दी जा सकती।

पहले भी हो चुका है ऐसा

हालांकि फिलहाल बीसीसीआई की ओर से आईपीएल का नया शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम नहीं होता है, तो एशिया कप की जगह आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है। बता दें कि साल 2021 में भी जब कोरोना महामारी के कारण आईपीएल नहीं हो सका था, तो ऐसे में 29 मैचों के बाद सीजन को रोकना पड़ा था और फिर यह सीजन सितंबर के महीने में यूएई में करवाया गया था।

जल्द ही किया जा सकता है नए शेड्यूल का ऐलान

इससे यह साफ होता है कि आईपीएल में फिलहाल किसी भी टीम को विजेता घोषित नहीं किया जाएगा। आईपीएल को पूरा ही करवाया जाएगा। यानी बचे हुए 16 मुकाबले पूरे होने के बाद ही आईपीएल 2025 का विनर मिलेगा। बता दें कि इस समय 7 टीमें टॉप 4 के लिए सबसे ज्यादा लड़ाई कर रही हैं, जिनमें गुजरात, बेंगलुरु, मुंबई, पंजाब, दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता की टीमें शामिल हैं। अब तक आईपीएल 2025 में एक भी टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या टॉप 4 के नाम के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा? क्या लीग मैच के 12 मुकाबलों के बाद ही टॉप टीम मिल पाएगी? फिलहाल सभी क्रिकेट प्रेमियों को बीसीसीआई के नए शेड्यूल का इंतजार है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews