Hindi News

करुण नायर और जसप्रीत बुमराह के बीच हुई तीखी बहस की यह चौंकाने वाली वजह आई सामने! इस कारण से भिड़े थे दोनों खिलाड़ी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और करुण नायर आमने-सामने आ गए। पहले बुमराह के ओवर में करुण नायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की, तो वहीं ड्रिंक्स के दौरान दोनों में कहासुनी देखने को मिली।
करुण नायर और जसप्रीत बुमराह के बीच हुई तीखी बहस की यह चौंकाने वाली वजह आई सामने! इस कारण से भिड़े थे दोनों खिलाड़ी

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया और अपनी दूसरी जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मौजूदा सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में करुण नायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद रन बनाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में 18 रन बना डाले। इसके बाद नाराज़ जसप्रीत बुमराह करुण नायर से उलझ बैठे।

दरअसल, करुण नायर ने फिफ्टी लगाने के बाद मैदान में बल्ला लहराया, तो ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान दोनों खिलाड़ी आपस में टकरा गए। यह बात जसप्रीत बुमराह को पसंद नहीं आई और वह करुण नायर से उलझ बैठे।

क्या है इस पूरे मामले की वजह ?

यह घटना उस समय की है जब करुण नायर 48 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। बुमराह की आखिरी गेंद पर करुण नायर ने दो रनों के लिए बॉल को धकेल दिया और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। लेकिन जब वह दूसरा रन ले रहे थे, इसी दौरान उनकी टक्कर जसप्रीत बुमराह से हो गई। यह बात बुमराह को पसंद नहीं आई और ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान उन्होंने करुण नायर से कुछ कह दिया। दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने करुण नायर से कहा कि “जिस जगह तुम दौड़कर आए थे, वह मेरी जगह है।” इस बात पर करुण नायर भी जवाब देते हुए दिखाई दिए।

डियर क्रिकेट मुझे एक और मौका दो! करुण नायर

मामला बढ़ने पर हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला और दोनों खिलाड़ियों को अलग रहने को कहा और मामले को शांत करवाया। इस दौरान रोहित शर्मा भी साइड से कुछ कहते हुए नजर आए। दरअसल, करुण नायर ने जसप्रीत बुमराह को एक ओवर में 18 रन ठोके थे। उन्होंने बुमराह को दो छक्के, एक चौका लगाया और एक बॉल पर दो रन भी लिए। लंबे समय बाद करुण नायर ने आईपीएल में वापसी की है और उन्होंने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया। जब उनका सिलेक्शन नहीं हो रहा था, तो उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया था “डियर क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो।” हाल ही में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब लोगों द्वारा उनका यह पुराना ट्वीट शेयर किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने मात्र 50 लाख रुपये में करुण नायर को खरीदा था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews