MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

रोहित शर्मा ने एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड को क्यों दिया धक्का? वायरल वीडियो की असली वजह ने जीता फैंस का दिल

भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो को लेकर कई प्रकार की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
रोहित शर्मा ने एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड को क्यों दिया धक्का? वायरल वीडियो की असली वजह ने जीता फैंस का दिल

मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में रोहित शर्मा अपने साथ मौजूद एक शख्स को हल्का सा पीछे करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि वीडियो की पूरी कहानी सामने आने के बाद फैंस रोहित की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने फैंस को निराश न करने के लिए यह कदम उठाया था।

दरअसल मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए इस वीडियो ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शुरुआत में कई लोगों को लगा कि रोहित शर्मा किसी बात से नाराज हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद वीडियो का दूसरा हिस्सा सामने आया, जिसने पूरी तस्वीर साफ कर दी। वीडियो में रोहित एक फैन के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर खिंचवाते नजर आते हैं और माहौल पूरी तरह सामान्य दिखाई देता है।

रोहित शर्मा के इस वायरल वीडियो में क्या दिखाई दिया?

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा एयरपोर्ट के बाहर दिखाई देते हैं। इसी दौरान उनके आसपास कुछ प्रशंसक फोटो खिंचवाने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो में काली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति लोगों को पीछे हटाता नजर आता है। इसके बाद रोहित शर्मा उस व्यक्ति को हल्के से साइड करते हैं और कुछ कहते हुए दिखाई देते हैं। फिर वह खुद आगे बढ़कर फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। इस वीडियो के साथ किए जा रहे दावों के अनुसार काली टी-शर्ट वाला व्यक्ति उनका बॉडीगार्ड था। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप के बाद कई यूजर्स ने कहा कि रोहित ने फैंस को सम्मान देने का उदाहरण पेश किया है। वहीं कुछ लोगों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर भी सवाल उठाए। फिलहाल वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

दिल्ली दौरे को लेकर हो रही चर्चा

वहीं एयरपोर्ट वीडियो के साथ-साथ रोहित शर्मा का दिल्ली दौरा भी चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक वह मुंबई से दिल्ली पहुंचे हैं। इसी साल उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था और माना जा रहा है कि उनका यह दौरा उसी सिलसिले से जुड़ा हो सकता है। जानकारी दे दें कि रोहित शर्मा हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने तीन मुकाबलों में 16, 48 और 76 रन की पारियां खेलीं। उनकी बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब क्रिकेट फैंस की नजर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज पर है, जहां रोहित से एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
रोहित शर्मा ने एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड को क्यों दिया धक्का? वायरल वीडियो की असली वजह ने जीता फैंस का दिल