Hindi News

वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, मात्र 14 साल की उम्र में हासिल कर ली एक और उपलब्धि

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के बीच खेले जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 2009 से अपने नाम कर लिया है। हालांकि तीसरा मुकाबला अभी खेला जाना बाकी है। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 51 रनों से जीत हासिल की। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, मात्र 14 साल की उम्र में हासिल कर ली एक और उपलब्धि

भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को तीन में से दो मैचों की सीरीज में हराया। दरअसल, तीन मैचों की छोटी वनडे सीरीज में भारत ने लगातार दूसरा वनडे मैच जीता। वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के चलते भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 51 रनों से हराया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

जानकारी दें कि ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत अंडर-19 टीम के हाथों पहले मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पहला वनडे मैच सात विकेट से जीता था, वहीं दूसरे वनडे मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य हासिल करने में सफल नहीं होने दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने 68 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली

बुधवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके चलते भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50.4 ओवर में 300 रन बनाए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम 47.2 ओवर में ही 249 रनों पर आउट हो गई, जिसके चलते भारतीय टीम ने 51 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 68 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने चार चौके और छह छक्के लगाए।

बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

इस शानदार पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, उन्होंने यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में भारत के उन्मुक्त चंद को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि उन्मुक्त चंद ने कुल 38 छक्के लगाए थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 41 छक्के लगाए। वैभव ने मात्र 14 साल की उम्र में यह कारनामा किया। उन्मुक्त चंद ने 21 पारियों में 38 छक्के लगाए थे, जबकि सूर्यवंशी ने यह कारनामा मात्र 10 पारियों में किया। वैभव को आईपीएल 2025 में खूब चर्चाएं मिली थीं और अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews