Hindi News

एक ही नंबर से 2 डिवाइस में चलाएं WhatsApp, बस इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
अब आप एक ही WhatsApp अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह Android, iOS और वेब ब्राउजर पर उपलब्ध है। बस आपको ये ट्रिक अपनाना है।
एक ही नंबर से 2 डिवाइस में चलाएं WhatsApp, बस इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

WhatsApp New Feature : सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सएप एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। जिसके जरिए लोग मैसेज का आदान-प्रदान करते हैं। केवल इतना ही नहीं, इस ऐप के जरिए लोग डॉक्यूमेंट, वीडियो, फोटोस, ऑडियो, आदि भी शेयर करते हैं। इसके अलावा, मनी ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए मात्र आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत है। व्हाट्सएप पर लोग स्टेटस भी लगाते हैं। यह लगभग 180 देश में अपना जाल बिछा चुका है, जिसके करीब 2 अरब से भी अधिक यूजर्स हैं।

कंपनी अपने यूजर्स को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर फीचर्स अपडेट करती रहती है। हाल ही में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे चैनल फीचर्स को भी लॉन्च किया है। यह एंड्रॉयड, iOS और वेब ब्राउजर पर उपलब्ध है।

WhatsApp फीचर

हालांकि, लोगों को अभी भी बहुत सारे सीक्रेट फीचर्स के बारे में पता नहीं है। दरअसल, कुछ लोगों को यह नहीं पता कि अब व्हाट्सएप मल्टी डिवाइस सपोर्ट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका अर्थ है कि अब आप एक ही अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कम्पैनियन मोड

जी हां! बिल्कुल सही सुना आपने। दरअसल, अब आप एक ही अकाउंट को एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मोड़ का नाम हैं कम्पैनियन मोड है। जिसकी मदद से एक ही नंबर से आप बहुत सारे डिवाइस में व्हाट्सएप चला सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन करना है।
  • अब आपको दूसरे फोन पर भी व्हाट्सएप डाउनलोड करना होगा।
  • यहां आप व्हाट्सएप लॉगिन प्रक्रिया को शुरू करें।
  • यहां आपको अपना नंबर एंटर करने की जरूरत नहीं है।
  • बस आपको 3 डॉट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको कंपनियां मोड का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको सेकेंडरी फोन पर QR कोड दिखेगा।
  • अब अपने प्राइमरी फोन में व्हाट्सएप ओपन करें।
  • यहां आपको टॉप पर राइट कॉर्नर में 3 डॉट नजर आएगा।
  • इसपर क्लिक करते ही आपको Linked Device का ऑप्शन दिखेगा।
  • जिसपर क्लिक करते ही स्कैनर ओपन हो जाएगा।
  • जिसकी मदद से आप सेकेंडरी फोन में भी QR कोड स्कैन कर लें।
  • इस तरह अब आप दूसरे फोन में भी उस नंबर से व्हाट्सएप एक्सेस कर पाएंगे।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews