Hindi News

जीमेल के इस शानदार फीचर से मिलेगी बड़ी मदद, अब स्पैम लिस्ट में नहीं जाएगा जरूरी मेल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
जीमेल अपने शानदार फीचर्स के चलते यूजर्स के बीच चर्चा में रहता है। हालांकि कई लोग इसके ऐसे फीचर्स के बारे में नहीं जानते हैं जो यूजर्स को कई चीज़ो में महत्वपूर्ण मदद कर सकते हैं। चलिए आज हमें ऐसे ही एक फीचर्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
जीमेल के इस शानदार फीचर से मिलेगी बड़ी मदद, अब स्पैम लिस्ट में नहीं जाएगा जरूरी मेल

जीमेल अपने शानदार फीचर्स के चलते हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि जीमेल के पास एक ऐसा फीचर है जो, आपकी बहुत जरूरी मदद कर सकता है। दरअसल जीमेल पर सेफ लिस्टिंग नाम के फीचर से यूजर डोमेन जोड़ने की अनुमति दे सकते हैं। यानी वे स्पैम फ़िल्टर को बाईपास कर सकते हैं और सीधे इनबॉक्स में मेल भेज सकते हैं। दरअसल कई बार हमारा काम का मेल स्पैम लिस्ट में चल जाता है। ऐसे में उन्हें इनबॉक्स में लाने के लिए यह फीचर्स का इस्तेमाल किया जाता है।

इस फीचर्स की मदद से हमारा जरूरी मेल हमारी नजरों से मिस नहीं होता है और हमारे इनबॉक्स में हमारी नजरों के सामने रहता है। जिससे हम उसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको जीमेल पर सेफ लिस्टिंग को ऑन करना होता है।

जानिए क्या है सेफ लिस्टिंग?

दरअसल सेफ लिस्टिंग को ही व्हाइट लिस्टिंग भी कहते हैं। यानी आप अगर किसी मेल आईडी या डोमेन को सुरक्षित कर देते हैं तो, मेल आईडी से प्राप्त किया गया मेल स्पैम लिस्ट में नहीं जाता है। बल्कि इसे व्हाइट लिस्टिंग कर दिया जाता है। यानी यह सीधे आपके इनबॉक्स में आ जाता है। हालांकि इसके लिए आपको समय-समय पर सेटिंग्स में जाकर सिर्फ लिस्टिंग्स को रिव्यू करते रहना चाहिए। जिससे रेलीवेंट और इफेक्टिव मेल ही आपके इनबॉक्स में आए। फ्रॉड मेल स्पैम लिस्ट में नहीं आ पाए।

जानिए इसे कैसे करें इसे ऑन?

सेल्फ लिस्टिंग को ऑन करने के लिए कुछ प्रक्रिया होती है। दरअसल सबसे पहले आपको अपने जीमेल की सेटिंग में जाना होगा। उसके बाद आपको फिल्टर और ब्लॉक ऐड्रेस के ऑप्शन को चुनना होगा। जहां क्रिएट न्यू फ़िल्टर ऑप्शन को क्रिएट करना होगा। इसके बाद आपको उसमें दी गई सभी जानकारी को ठीक प्रकार से भरना होगा। एक फ़िल्टर क्रिएट करना होगा। अब आपको एक पॉप अप दिखाई देगा। दरअसल इस पॉप अप में ‘कभी भी स्पैम पर ना भेजें’ का ऑप्शन चुनना होगा। इसे ऑन कर देने के बाद आपके इस ईमेल एड्रेस से प्राप्त किया गया मेल स्पैम लिस्ट में नहीं जाएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews