उज्जैन में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां कुछ लोगों ने एक किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक किसान जीवन शर्मा दूध लेने के लिए गया था। इस दौरान उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक जमीन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। किसी को लेकर आरोपियों ने जीवन को घेर कर उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने कुछ लोगों पर जीवन को घेरकर हमला करने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें
परिजनों का क्या कहना
हत्या के इस मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि लंबे समय से बदमाश जमीन को लेकर उनसे वाद विवाद कर रहे थे। दशहरे के दिन भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के भाई ने राजाराम, नंदकिशोर, कृष्णपाल, बाबूलाल सहित अन्य लोगों पर जीवन को घेर कर हमला करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाना चाहिए।
तीन लोगों पर केस दर्ज
जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन भेजा। देखते ही देखते पूरे इलाके में यह खबर तेजी से पहुंच गई और बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां पर विधायक महेश परमार भी पहुंचे और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
माकड़ौन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नंदकिशोर, बाबूलाल और वीरेंद्र शर्मा पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इस वारदात में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी में जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और क्षेत्र में शांति बनी रहे इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।
