Hindi News

बच्चों की छूटेगी मोबाइल चलाने की लत! स्कूलों में चलने वाला है बड़ा अभियान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
उत्तरप्रदेश सरकार ने बच्चों के मोबाइल की लत को हटाने का तरीका भी खोज लिया है। यूपी के स्कूलों में अब शिक्षा विभाग खास अभियान चलाने जा रहा है जिससे बच्चों को मोबाइल चलाने की लत से छुटकारा मिलेगा। विभाग बच्चों को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में पुस्तकालय को शामिल किया जाएगा।
बच्चों की छूटेगी मोबाइल चलाने की लत! स्कूलों में चलने वाला है बड़ा अभियान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

आजकल छोटे बच्चों में मोबाइल की लत लगने से उनका मन पढ़ाई से हट गया है। पढ़ाई के नाम पर उनको सिर्फ मोबाइल याद आता है। अब बच्चों की ये आदत उनके माता पिता के लिए परेशानी बन गई है। लेकिन अब उत्तरप्रदेश सरकार ने बच्चों के मोबाइल की लत को हटाने का तरीका भी खोज लिया है। यूपी के स्कूलों में अब शिक्षा विभाग खास अभियान चलाने जा रहा है जिससे बच्चों को मोबाइल चलाने की लत से छुटकारा मिलेगा।

शिक्षा विभाग राज्य के सभी स्कूलों में मोबाइल के लती बच्चों को उससे दूर रहने के गुर सिखाएगा। इसके साथ ही बच्चों को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में पुस्तकालय को शामिल किया जाएगा। इस अभियान को चलाने के लिए अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा ने दिशा-निर्देश जारी किया है।

किताबोंं से जुड़ेंगे बच्चे

इस अभियान में बच्चों को मोबाइल के नुकसान बताकर उनको शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा। बच्चों के अंदर किताबें पढ़ने की ललक जगाई जाएगी जिससे उनका मन मोबाइल से हटकर किताबों की ओर लगे। विद्यार्थियों द्वारा पढ़ी गईं पुस्तकों का सारांश प्रस्तुति प्रार्थना सभा में कराई जाएगी। जिससे उनकी अभिव्यक्ति कौशल का विकास होगा। इसके साथ ही स्कूलों में लेखन की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी जिससे बच्चों के अंदर एक खेल के प्रति भी जिज्ञासा का विकास हो।

अब जिला पुस्तकालयों में स्कूलों के बच्चों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। स्कूल हर हफ्ते छात्र को पुस्तकालय से पाठ्यक्रम से अलग एक किताब अनिवार्य रूप से देगा। इसमें कहानी, उपन्यास, जीवनी आदि होगी जिससे उनमें स्वतंत्र पठन की रुचि बढ़े।

तोहफे के रूप में मिलेगी पुस्तक

सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को फूलों का गुलदस्ता देने की बजाए किताब दें। ट्राफी या स्मृति चिह्न की जगह उन्हें कोई अच्छी पुस्तक दी जाएगी तो वे पढ़कर उसके बारे में समझेंगे और कई चीजोंं का ज्ञान होगा। इसके बाद बच्चे मोबाइल की लत से दूर हटकर किताबों की ओर अपनी रूचि बढ़ाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews