पश्चिमी मानसून और अलग अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश में आज रविवार को 13 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।
फिलहाल 18 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।इन पांच दिनों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। अबतक पश्चिमी यूपी में अनुमान बारिश 152.4 के सापेक्ष 225 मिमी रिकार्ड की गई जो की सामान्य से 48% अधिक है।
ये भी पढ़ें
12.5 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ग्रेच्युटी सीमा में इजाफा, 20 लाख से बढ़कर हुई 25 लाख, आदेश जारी
2UP Weather : 24 घंटे में करवट लेगा मौसम, बादलों की आवाजाही, गुरुवार से 21 मार्च तक बारिश का दौर, आंधी-ओलावृष्टि के भी आसार
3राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वृंदावन दौरे के लिए प्रशासन ने तैयार किया रूट प्लान, 600 से अधिक यातायात कर्मी संभालेंगे ट्रैफिक
4वरुण गांधी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, क्या यूपी की सियासत में होने वाला है बदलाव?
आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा ,फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
- प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद , कन्नौज ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर ,बुलंदशहर , एटा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना ।
जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल
- 13-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 14-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 15-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 16-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 17-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 18-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।