उत्तर प्रदेश में आज जन्माष्टमी से भारी बारिश का दौर थमने लगेगा। हालांकि 21 अगस्त तक हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। आज 16 शनिवार को पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी यूपी में इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 21 अगस्त तक प्रदेश के दोनों हिस्सो में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें
1मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का किया उद्घाटन, प्रकृति के संरक्षण को बताया समय की मांग
2यूपी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा- 2027 में होगा अगला बड़ा शपथ ग्रहण समारोह
3अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- “यदि वन हैं तो जल है, जल और वन हैं तो वायु है और अगर वायु है तो जीवन है”
4आज मानव वन्यजीव संघर्ष और वानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का होगा सम्मान, CM योगी करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
- मुरादाबाद रामपुर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज में मध्यम से भारी बारिश
- शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल और अलीगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर हल्की बारिश
21 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर
- 16-08-2025: पश्चिमी कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश
- 17-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 18-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 19-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 20-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश
- 21-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश
UP Weather Forecast