MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

UP Weather :3 दिन बाद फिर झमाझम वर्षा का दौर, आज भी कई जिलों में अलर्ट, बादलों की आवाजाही, पढ़े IMD का नया अपडेट

22 अगस्त से मानसून फिर से एक्टिव होगा जिससे पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आज एक दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
UP Weather

उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।19 से 21 अगस्त को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा लेकिन भारी वर्षा नहीं होगी। नए वेदर सिस्टम और मानसून के सक्रिय होने से 22 से 24 अगस्त तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान तापमान में भी गिरावट आई है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, मथुरा, महामायानगर, रामपुर, संभल और ज्योतिबाफुले नगर
  • अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, झांसी, ललितपुर ,सोनभद्र ,नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, एटा, कासगंज, संभल, बदायूं, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, औरैया, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, गोरखपुर, मीरजापुर और चंदौली में हल्की से मध्यम बारिश

24 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 19-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 20-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 21-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 22-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश
  • 23-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश
  • 24-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
UP Weather :3 दिन बाद फिर झमाझम वर्षा का दौर, आज भी कई जिलों में अलर्ट, बादलों की आवाजाही, पढ़े IMD का नया अपडेट - MP Breaking News