Hindi News

UP Weather : आज 24 जिलों में झमाझम बारिश-आंधी का अलर्ट, मेघगर्जन-वज्रपात के भी आसार, मौसम विभाग का नया अपडेट जारी

Written by:Pooja Khodani
Published:
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ समेत 24 जिलों में बादल बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather : आज 24 जिलों में झमाझम बारिश-आंधी का अलर्ट, मेघगर्जन-वज्रपात के भी आसार,  मौसम विभाग का नया अपडेट जारी

UP Weather Alert: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में 1 जून तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज मंगलवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बादल गरजने, बारिश और आंधी चलने का अनुमान है।इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

अगले 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हो सकती है । अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।अनुमान है कि केरल में पहुंचने के बाद अब सामान्य तौर पर 18 जून को आने वाला मानसून इस बार उत्तर प्रदेश में 4 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

1 जून तक जारी रहेगा मौसम का मिजाज

  • 28 और 29 मई को प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • 30 मई और 31 मई को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  • 1 जून को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, महोबा, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, बांदा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

UP Weather Forecast

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !