Hindi News

UP Weather Update : प्रदेश के 36 जिलों में तेज बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
तीन चार दिन बारिश के बाद 11-12 मई के बाद मौसम में फिर तपिश और लू शुरू होने की संभावना है। इस माह के तीसरे सप्ताह तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
UP Weather Update : प्रदेश के 36 जिलों में तेज बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

UP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। आज सोमवार को भी पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश , बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

फिलहाल 10-11 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा लेकिन 11 मई के बाद मौसम में बदलाव होगा और तापमान के बढ़ते ही गर्मी का अहसास होने लगेगा। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे 2-3℃ की बढ़ोतरी होगी। 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4℃ की बढ़ोतरी हो सकती है।

सोमवार को कहां कहां बारिश आंधी का अलर्ट

  • कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बुलन्दशहर , अलीगढ़, बांदा, चित्रकूट, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा (आंधी तूफान) ।
  • प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 5 और 6 मई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश ,बादल-बिजली और झोंकेदार हवा का दौर जारी रहने का अनुमान है।
  • 7 मई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
  • 8-9मई को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है।
  • 10-11 मई से प्रदेश का मौसम साफ होने लगेगा और कहीं कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews