उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।
8 से 10 जुलाई के बीच पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के दोनो हिस्सों में कुछ स्थानों पर ही बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है, लेकिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।एक जुलाई से अभी तक प्रदेश में उम्मीद से 12 फीसदी बारिश अधिक हुई है।
ये भी पढ़ें
12.5 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ग्रेच्युटी सीमा में इजाफा, 20 लाख से बढ़कर हुई 25 लाख, आदेश जारी
2UP Weather : 24 घंटे में करवट लेगा मौसम, बादलों की आवाजाही, गुरुवार से 21 मार्च तक बारिश का दौर, आंधी-ओलावृष्टि के भी आसार
3राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वृंदावन दौरे के लिए प्रशासन ने तैयार किया रूट प्लान, 600 से अधिक यातायात कर्मी संभालेंगे ट्रैफिक
4वरुण गांधी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, क्या यूपी की सियासत में होने वाला है बदलाव?
सोमवार को इन जिलों में बारिश बिजली बादल का अलर्ट
- सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
- नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, सहारनपुर, बागपत में मध्यम से भारी बारिश
- लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मुजफ्फरनगर ,बागपत, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद,रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
12 जुलाई तक पश्चिमी/पूर्वी यूपी का वर्षा पूर्वानुमान
- 07-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
- 08-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
- 09-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
- 10-07-2025:पश्चिमी कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें। पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
- 11-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
- 12-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात