भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ‘ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए’ ये गाना भले सुपरहिट हो लेकिन कई लोगों को ठंडे पानी से नहाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। हमने देखा है कि कितने लोग नहाने से बचते हैं और तरह तरह के बहाने बनाते हैं। लेकिन ये काम सिर्फ इंसान ही नहीं करते, कई बार जानवरों को भी नहाना बिल्कुल पसंद नहीं आता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में हम देख सकते है कि कैसे एक क्यूट से डॉगी को नहलाने की कोशिश की जा रही है। उसे बाथरूम में ले जाया गया है और शॉवर भी तैयार है। लेकिन कुत्ते का बिल्कुल मन नहीं है नहाने का और इसीलिए वो बाथरूम के एकदम कोने में जाकर खड़ा हो गया। जब शॉवर की फुहारें उस तक पहुंचती है तो वो और पीछे खिसक जाता है और भरसर बचने की कोशिश करता है। ये वीडियो लोगों क इतना पसंद आया कि अब तक इसे एक करोड़ बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram






