Hindi News

Lucky Moles: महिलाओं के चेहरे और गर्दन पर तिल का होता है ये मतलब, जानें यहां

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Lucky Moles: महिलाओं के चेहरे और गर्दन पर तिल का होता है ये मतलब, जानें यहां

Lucky Moles : मनुष्य के शरीर में कई स्थानों पर तिल होता है और सभी जगह तिल का अपना एक अलग महत्व होता है जोकि भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी माना जाता है। तिलों को कई बार भाग्यशाली और कई बार अशुभ भी माना गया है, जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इसका ग्रहों के साथ डायरेक्ट कनेक्शन होता है। वहीं, इस शास्त्र में शरीर के संपूर्ण हिस्से का विश्लेषण दिया गया है। कुछ लोग तिल देखते ही भविष्य में होने वाली चीजों का अंदाजा लगा लेते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको महिलाओं के चेहरे और गर्दन पर तिल होने का महत्व बताएंगे। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि इस जगह तिल होना भाग्यशाली है या नहीं। आइए जानते हैं विस्तार से…

चेहरे पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के माथे पर तिल होना भाग्यशाली होने का संकेत माना जाता है। अगर यह तिल बायीं ओर हो तो,  आप आत्मविश्वासी हैं और स्वयं के प्रयासों से अपनी सफलता हासिल कर सकते हैं। इसका अर्थ है कि आप जीवन में हर कदम पर सफलता हासिल करेंगे। साथ ही आपका परिवार सदैव सुखी रहेगा। वहीं, महिलाओं के लिए दाहिनी ओर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है।

गर्दन पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के गर्दन के बीच में तिल होना भाग्यशाली माना जाता है। यह चाहे उनके बाईं तरह हो या फिर दाईं तरफ दोनों साइड के लिए सौभाग्यशाली होंगी। इन्हें हमेशा इन महिलाएं को भाग्य का साथ मिलता है, लेकिन इनके साथ एकमात्र समस्या यह है कि वे कमाया हुआ पैसा इतनी जल्दी खर्च कर देती है कि उन्हें अक्सर आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews