अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी
अलीराजपुर जिले के छकतला गांव मे एक पुलिसकर्मी द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद ये घटना सामने आई।
घटना रविवार की है, युवक का आरोप है कि वह अपनी बाइक से गुजरात के बोडेली जा रहा था तभी उसकी बाइक स्लिप हो गयी। उसी वक्त एक कोटवार ने युवक को पकड़ लिया और हैड कांस्टेबल ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। इस मामले की शिकायत एसपी अलीराजपुर से की गयी है। एसपी ने फरियाद सुनने और वायरल वीडियो देखने के बाद हैड कांस्टेबल मनोज कानूनगो को निलंबित कर दिया है और मामले की आगे जांच कराई जा रही है।






