अशोकनगर| हितेंद्र बुधोलिया| चंदेरी स्थितआनंदपुर ट्रस्ट के मन्दिर परिसर में बने मुख्य मंदिर से अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद लोग भागते नजर आये। स्थानीय लोगों और मौके पर मंदिर परिसर के लोगों एवं फायर बिग्रेट ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, राहत की बात यह रही कि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ ।
जानकारी के अनुसार मुख्य मंदिर मैं आग लगी जो कि शॉट सर्किट की वजह से मंदिर मैं आग लग गई । आग लगने के कारण मंदिर में अफरा तफरी मच गई और लोग मंदिर परिसर से भागकर सड़क किनारे पहुंच गये। शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग की लपटें उठने लगी और धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद मंदिर के कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रयास कर आग बचाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझी नहीं तब नगरपालिका से दमकल की गाड़ी ने काबू पा लिया। इस आग से पूरा मंदिर नष्ट हो गया मंदिर में लगी मूर्तियां एवं तस्वीरें क्षतिग्रस्त हो गई जानकारी के अनुसार करीब 5 लाख रु से ज्यादा का नुकसान हुआ
आग लगने की इस घटना के बाद मंदिर आनंदपुर ट्रक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर अगर इसी तरह से मंदिर व्यवस्था रही तो आने वाले समय में बड़ा हादसा भी हो सकता है।
चन्देरी के आनंदपुर ट्रस्ट के मंदिर में लगी भीषण आग
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






