भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज वल्लभ भवन में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में फिलहाल आबकारी नीति पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और आबकारी नीति पहली नीति के अनुसार रहेगी यानी की उप दुकानें खोलने के फैसले पर सरकार पीछे हट गई है। साथ ही उज्जैन में एक मिल में श्रमिको का बकाया भुगतान सरकार करेगी। 40 बीघा जमीन को नीलाम करके राशि श्रमिकों को दी जाएगी। उद्योगों को सस्ती दर पर बिजली देने का भी निर्णय लिया गया है। फिल्म पर्यटन नीति को मंजूरी दी गई है। फिल्मों की शूटिंग पर सरकार अनुदान देगी। अगर कोई फिल्म 75% मध्यप्रदेश में बनती है तो सब्सिडी की राशि बढ़ाई जाएगी। सिंगरौली में हवाई अड्डे का विकास करके वहां पर हवाई पट्टी बनाई जाएगी। निवाड़ी जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग के कुछ पद स्वीकृत किए गए हैं।
मध्य प्रदेश कैबिनेट के फैसले
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






