Hindi News

गाय को खिलाएं ये 4 चीजें, होगी धन की प्राप्ति, इन नियमों का रखें ध्यान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय की पूजन और सेवा करने को विशेष फलदायी माना जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गाय को क्या खिलाना चाहिए जिससे धन की प्राप्ति होती है।
गाय को खिलाएं ये 4 चीजें, होगी धन की प्राप्ति, इन नियमों का रखें ध्यान

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष और ज्योतिषी नियमों का बहुत महत्व माना गया है। अपने जीवन में सुख, समृद्धि, तरक्की और धन की प्राप्ति के लिए व्यक्ति अक्सर ज्योतिष उपाय के मुताबिक चलता है। ज्योतिष में देवी-देवताओं की पूजन-पाठ, व्रत, नियम और अनुष्ठान का उल्लेख दिया गया है। यही कारण है कि कुछ त्योहार और व्रत विशेष तौर पर माने जाते हैं।

जिस तरह से देवी-देवताओं को महत्व दिया गया है इस तरह से पेड़-पौधों और गाय को भी विशेष महत्व दिया गया है। गाय को हम माता का दर्जा देते हैं और उनकी पूजन करने को अत्यंत फलदायक माना गया है। कई ऐसे त्यौहार भी आते हैं जब विशेष तरह से गाय माता की पूजन की जाती है।

गाय का धार्मिक महत्व (Astro Tips)

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गाय में 33 कोटी देवी देवता निवास करते हैं इसलिए उनके पूजन का विशेष महत्व माना गया है। यही कारण है कि रोजाना घर में बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गाय को क्या खिलाना चाहिए, जिससे धन की प्राप्ति होती है।

पहली रोटी

हिंदू धर्म में हमेशा से ही पहली रोटी गाय के निकल जाती है। जो व्यक्ति रोजाना गाय को रोटी खिला है माता लक्ष्मी उससे प्रसन्न रहती हैं। ऐसे लोगों को कभी भी धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

गुड़

जो लोग ग्रह दोष की समस्या से परेशान चल रहे हैं और इससे मुक्ति पाना चाहते हैं। उन्हें गाय को गुड़ जरुर खिलाना चाहिए। यह गुड़ आप रोटी के साथ भी खिला सकते हैं। इससे ग्रह दोष दूर होते हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

काली दाल

गाय को काली दाल खिलाने का भी विशेष महत्व माना गया है। दरअसल, इसका संबंध राहु से होता है। जिन लोगों की कुंडली में राहु की दशा ठीक नहीं चल रही वह इस उपाय को कर सकते हैं।

चना

गाय को चना खिलाना भी शुभ माना गया है। यह आप रोटी या फिर गुड़ के साथ खिला सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्त बाधाओं का नाश होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

जब आप गाय को खाना खिला रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह ताजा होना चाहिए। उसे कभी भी झूठ या बासी भोजन न खिलाएं। गाय को खिलाई जाने वाली रोटी हमेशा पहले होनी चाहिए। आप अलग से रोटी भी खिला सकते हैं लेकिन पहली रोटी हमेशा गाय के लिए निकालें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews