Hindi News

भगवान बुद्ध से प्रेरित नामों पर करें बेटे का नामकरण, जानें इनके खूबसूरत अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता पिता अपने बच्चों के व्यक्तित्व को बेहतर बनाना चाहते हैं। वो ये चाहते हैं कि उनकी संतान का भविष्य उज्जवल रहे। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो भगवान बुद्ध से प्रेरित नाम पर बच्चों का नामकरण कर सकते हैं।
भगवान बुद्ध से प्रेरित नामों पर करें बेटे का नामकरण, जानें इनके खूबसूरत अर्थ

Baby Name: हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे सबसे ज्यादा कीमती होते हैं। अपने बच्चों को खुश रखने के लिए माता-पिता हर वह चीज करते हैं जो उनसे बन पड़ती है। सभी अपनी संतान को बेहतर भविष्य देना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे व्यक्तित्व का मालिक बने। इसके लिए उसमें बचपन से ही अच्छे गुण डालने की कोशिश की जाती है।

वैसे व्यक्ति में जो भी गुण आते हैं उसमें कहीं ना कहीं उसके नाम का गहरा सब देखने को मिलता है। यही कारण है कि यह बोला जाता है जैसा नाम वैसा काम। अगर आपके घर में नन्हा बच्चा आया है और आप उसके लिए कोई प्यार नाम ढूंढ रहे हैं तो अर्थपूर्ण नाम चुने जा सकते हैं।

भगवान बुद्ध के नाम (Baby Name)

हर माता-पिता के बच्चे का नाम रखने को लेकर अलग राय होती है। कोई मॉडर्न और ट्रेडिंग नाम के साथ जाना चाहता है तो किसी को आध्यात्मिक नाम पसंद आते हैं। नाम कैसा भी हो लेकिन इतना तो सभी चाहते हैं कि उसका कुछ बेहतरीन अर्थ निकले। अगर आप भी अपने बच्चों को सुंदर व्यक्ति का मालिक बनाना चाहते हैं तो हम आपको भगवान बुद्ध से प्रेरित कुछ यूनिक नाम बताते हैं।

अतिद

यह एक सुंदर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सूर्य होता है, जो आपके बच्चे के जीवन को रोशनी से भर देगा।

निर्वाण

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट साबित होगा। शून्य से किसी स्थिति को प्राप्त करना निर्वाण कहलाता है।

ईशीन

यह बहुत ही यूनिक और प्यारा नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ बुद्धिमान होता है।

अनुरक

यह एक सुंदर नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। पौराणिक कथाओं में इस नाम का उल्लेख मिलता है जिसका अर्थ देवदूत होता है।

अनुमन

कोई हटकर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ धैर्य होता है जो भगवान बुद्ध के समान आपके बच्चे में धीरज लेकर आएगा।

मुनीश

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट साबित होगा। इसका अर्थ मुनि, संत और ऋषि होता है। यह नाम आपके बच्चे को ज्ञानवान बनाने का काम करेगा।

न्यान

अगर कोई बिल्कुल ही हटकर नाम चाहिए तो यह बिल्कुल परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ होशियार होता है। ये नाम आपके बच्चे को तेज तर्रार और बुद्धिमान बनाएगा।

न्यूंत

इस खूबसूरत नाम पर भी आप अपने बच्चे का नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ फलना फूलना होता है। यह आपके बच्चे के बेहतर भविष्य का निर्माण करने का काम करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews