धन-वैभव और प्रेम के कारक शुक्र अप्रैल में अपनी राशि वृषभ में गोचर (Shukra Gochar) करने वाले हैं। यहां 26 दिनों तक संचरण करते रहेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी को इससे फायदा तो किसी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कई ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। पैसों की तंगी सता सकती है। सेहत और करियर पर भी इसका पूरा प्रभाव देखने को मिल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का विशेष महत्व होता है। असुरों के गुरु को धन, संपत्ति, प्रेम, वैवाहिक जीवन, कला इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। यह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां 14 मई तक संचरण करते रहेंगे। इस दौरान कई लोगों के जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानें किन लोगों पर शुक्र के इस चाल का बुरा असर पड़ेगा?
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के जीवन में शुक्र समस्याएं बढ़ा सकते हैं। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कारोबार में भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, वरना आपको धोखा मिल सकता है। छात्रों का भी मन पढ़ाई से भटक सकता है। तरक्की के लिए अधिक मेहनत की जरूरत पड़ेगी। अपनी इच्छाओं पर काबू रखने की जरूरत है। धन संचय करने की कोशिश करें। कोई भी काम जल्दीबाजी में पूरा करने की कोशिश न करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल शुभ नहीं रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए खुद का खास ख्याल रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र भी नकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जॉब छूट भी सकती है। इसलिए अपने काम पर फोकस करें। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां हो सकती है। वाद-विवाद करने से बचें और वाणी पर संयम रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों पर भी शुक्र गोचर का मिश्रित प्रभाव पड़ेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इनकम के साथ धन खर्च में भी वृद्धि होगी। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। कोई भी नई शुरुआत करने से बचें। कारोबार को लेकर कोई फैसला सोच समझ कर ले। कानूनी मामलों में फंसने की गलती न करें।
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)






