Hindi News

बेटी को गोद में लिए अरबाज खान की तस्वीर वायरल, किसी ने कहा क्यूट तो कोई बोला AI

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में एक्टर की गोद में एक छोटी बच्ची दिखाई दे रही है। ये कहा जा रहा है कि ये उनकी बेटी सिपारा है।
बेटी को गोद में लिए अरबाज खान की तस्वीर वायरल, किसी ने कहा क्यूट तो कोई बोला AI

अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा ने पिछले साल है नन्ही बेटी का स्वागत किया था। अक्टूबर के महीने में शूरा ने बिटिया को जन्म दिया था। कपल को फैंस ने जमकर बधाई दी थी। इन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपनी गुड़िया की झलक शेयर की थी।

अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें अरबाज और उनकी पत्नी के साथ गोद में एक बच्ची दिख रही है। लोगों का कहना है कि यह उनकी बेटी सिपारा है। हालांकि कुछ लोग इसे AI का कारनामा बता रहे हैं।

वायरल हुई अरबाज की बेटी की तस्वीर

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की गई है उसमें अरबाज की गोद में छोटी सी बच्ची नजर आ रही है। इस बच्ची का आउटफिट एक्टर की पत्नी से हूबहू मिल रहा है। बच्चे कैमरा की तरफ देख रही है और उसे देखकर लोगों ने कई सारे कमेंट किए हैं।

image credit tcx official

राहा जितनी है क्यूट

तस्वीर देखने के बाद एक यूजर ने कहा माशाल्लाह यह बहुत प्यारी है। एक ने कहा सलमान के बाद खान परिवार की अगली स्टार आ गई है वह बहुत प्यारी है माशाल्लाह उसे बुरी नजर से बचाए। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो सिपारा की तुलना आलिया भट्ट और रणबीर की बेटी राहा से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह राहा की जितनी क्यूट है। हालांकि कुछ लोगों ने इस तस्वीर को फेक बताया है। लोगों ने AI और AI generated जैसे कमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने यह सवाल भी किया है कि 7 महीने में बच्ची इतनी बड़ी कैसे हो सकती है।

दूसरी बार बने हैं पिता

अक्टूबर के महीने में अरबाज खान 58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने हैं। साल 2023 में उन्होंने 33 साल की शूरा से शादी की थी। शादी के 2 साल बाद शूरा ने बेटी को जन्म दिया।

भाई से 23 साल छोटी

अरबाज खान को अपनी पहली वाइफ मलाइका अरोड़ा से एक बेटा है जिसका नाम अरहान है। अरहान से सिपारा 23 साल छोटी है। वैसे अरबाज के बेटे अपनी दूसरी मां शूरा के काफी करीब हैं। दोनों की शादी में उन्हें गिटार बजाते हुए भी देखा गया था।

क्या है सच?

वैसे हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें नजर आ रहे हैं महिला शूरा नहीं बल्कि अरबाज की दोस्त हैं और एक्टर की गोद में दिख रही बच्ची उनकी दोस्त की है। अरबाज और शूरा ने अब तक अपनी बच्ची का चेहरा रिवील नहीं किया है। सोशल मीडिया पर अब तक बच्ची की केवल कुछ झलक शेयर की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews