नेशनल टेस्टिंग एजेंसी रविवार को यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) का आयोजन करने वाला है। जिसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। अभ्यर्थियों को समय से लेकर ड्रेस कोड नई नियमों का खास पालन करना होगा। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। इस बार नीट यूजी में सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक सत्यापन, AI आधारीय सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, जैमर इत्यादि उपाय अपनाए गए हैं।
यदि किसी कारण बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पता है, तो इसके लिए भी अलग से मानदंड निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को समय का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र को अच्छे से वेरीफाई कर लें। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक है। दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। उम्मीदवारों को मौसम, ट्रैफिक इत्यादि को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। ताकि देरी न हो।
ड्रेस कोड को लेकर एनटीए ने निर्देश
एनटीए ने ड्रेस कोड को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थियों को धार्मिक चीजें पहनने की इजाजत दी गई है। लेकिन उन्हें केंद्र पर काफी पहले रिपोर्ट करना होगा। ताकि उनकी तलाशी सही से ली जा सकी। अभ्यर्थियों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर फुल स्लीव या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं। लेकिन तलाशी के लिए उन्हें केंद्र पर काफी पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। चप्पल और काम हिल वाले जूते पहले की सलाह दी गई है।
20260430667364505क्या ले जाएं और क्या नहीं?
परीक्षा में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, केलकुलेटर, लॉग टेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन डिवाइसेज पर प्रतिबंध होगा। बैग, वॉलेट, पर्स, खाने पीने की समग्री और मेटल से बनी सामग्री या एसेसरीज पहनकर भी एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी। एग्जाम हॉल में पेपर, नोट्स और अन्य लिखित सामग्रियों पर भी प्रतिबंध होगा। हालांकि उम्मीदवारों को ट्रांसपेरेंट वॉटर बोतल के साथ प्रवेश मिलेगा।
OMR शीट भरते समय रखें इन बातों का ख्याल
नीत यूजी उम्मीदवारों को ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करके ओएमआर शीट भरने की सलाह दी जाती है। सर्कल को पूरा और गहरा भरें। प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक ही ऑप्शन को मार्क करें। ओएमआर शीट पर मार्किंग से पहले प्रश्न संख्या को मैच जरूर कर लें। ध्यान रखें कि ओएमआर शीट साफ-सुथरी होगी चाहिए। कोई भी टिक या क्रॉस न करें।
NEET UG 2026 is on 03 May 2026.
Follow the dress code and carry only permitted items for a smooth entry.
Report early and stay calm on exam day.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #NEETUG2026 #ExamDayGuidelines pic.twitter.com/ooNgaTm7zW— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 30, 2026






