मई का महीना छात्रों और भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। कई बड़ी प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं (May Exam Calendar 2026) आयोजित की जाएंगी। एनटीए, यूपीएससी और आरआरबी ने तारीखों को की घोषणा भी कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन कर रहा है। जिसका समापन 30 मई को होने वाला है। सीबीएसई कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा भी इसी महीने आयोजित की जाएगी।
दो महत्वपूर्ण मेडिकल परीक्षाएं इस लिस्ट में शामिल हैं। नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन 2 मई को होने वाला है। जिसके लिए NBEMS ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर एमबीबीएस, BAMS, बीएससी नर्सिंग समेत विभिन्न यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को करने वाला है। 933 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रीलिम्स में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 जनरल स्टडी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह कुल 200 अंक का होगा। वहीं पेपर-2 (CSAT) में 80 प्रश्न पूछे जाए। यह पेपर भी 200 अंक का होगा, यह क्वालीफाइंग पेपर होगा। छात्रों को केवल 33% यानी 66 अंक लाने होंगे।
RRB NTPC यूजी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 7 मई से शुरू होने वाली है, जिसका समापन 21 जून को होगा। सक्षर सूचना पर्ची भी जारी कर दी गई है। जल्द ही एडमिट कार्ड भी उपलब्ध होंगे। 3358 पदों पर भर्ती होने वाली है।
सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा
साल सीबीएसई दो बार कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने वाला है। मुख्य परीक्षा समाप्त हो चुकी है। परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। दूसरी परीक्षा का आयोजन 15 से लेकर 21 मई तक किया जाएगा। एग्जाम सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
कब होगी कौन-सी परीक्षा?
- एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा- 27 अप्रैल से 30 मई 2026
- नीट एमडीएस 2026- 2 मई
- सीए फाइनल मई सेशन- 2 से 12 मई 2026
- सीए इंटर मई परीक्षा- 5 मई से लेकर 15 मई 2026
- सीए फाउंडेशन परीक्षा- 14 से 20 मई 2026
- नीट यूजी- 3 मई
- आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा- 7 मई से 21 जून 2026
- सीयूईटी यूजी 2026- 11 मई से लेकर 31 मई 2026
- जेईई एडवांस्ड- 17 मई 2026
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा- 15 से 21 मई 2026
- यूपीएससी सीएसई 2026- 24 मई
- एमपी इम्प्रूवमेंट परीक्षा- 7 से 19 मई 2026
- WBJEE 2026- 24 मई
- BITSAT 2026- 24 से 26 मई
- MHCET 2026- 10 से 12 मई






