Hindi News

IAS Transfer: इन 9 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया पदभार, आदेश जारी

Published:
दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। जिला कलेक्टर और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer: इन 9 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया पदभार, आदेश जारी

पंजाब और सिक्किम की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पंजाब में 6 आईएएस समेत 45 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। वहीं सिक्किम में तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी हो चुका है।

1 मई को जारी आदेश के तहत बैच 2008 की आईएएस अधिकारी नीलिमा को होम अफेयर्स के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले चीफ एग्जीक्यूटिव, पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के पद पर कार्यरत थी। बैच 2014 की आईएएस अधिकारी साक्षी सव्हाणे की सेवाएं पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डायरेक्टर के तौर पर पोस्टिंग के लिए हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को दी गई है।

पंजाब में इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

संदीप कुमार मुख्य प्रशासक, ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण को स्थानांतरित करके, निदेशक, मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी SAS नगर के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर नियुक्त किया गया है। अभिजीत कपलिश को डायरेक्टर माइन्स एंड जियोलॉजी के साथ-साथ एग्जीक्यूटिव चीफ एग्जीक्यूटिव पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी का पदभार सौंपा गया है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही मनीषा राणा को पीआरटीसी पटियाला के मैनेजर डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। लतीफ अहमद को एडिशनल सेक्रेटरी एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही सीईओ, पंजाब वक्फ बोर्ड चंडीगढ़ पद अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

686088981_1458486436296607_459987647769194250_n

सिक्किम आईएएस तबादला 

आईएएस अधिकारी तुषार गजनान निखारे को सचिव, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह गंगटोक जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। बैच 2017 के आईएएस अधिकारी अगवाने रोहन रमेश को गंगटोक जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वह पकयोंग जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत थे। परी बिश्नोई, डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर, सिक्किम हाउस, नई दिल्ली, गृह विभाग के पाकयोंग जिले का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। संबंधित आदेश सिक्किम कार्मिक विभाग ने 30 अप्रैल 2026 को जारी किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews