हेरा फेरी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों को इसके तीसरे सीज़न हेरा फेरी 3 का इंतजार है लेकिन लगातार कोई ना कोई विवाद गहराता जा रहा है जिसकी वजह से फिल्म की शुरुआत नहीं हो पा रही है। अब निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने इस संबंध में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने यह शिकायत हेरा फेरी के कॉपीराइट को लेकर की है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मिलकर उनके कानूनी अधिकारों का कब्जा करने की कोशिश की है औ उनसे करोड़ों रुपए ऐंठने की साजिश रची है। चलिए पूरा मामला विस्तार से जान लेते हैं।
साजिद नाडियाडवाला ने की शिकायत
इस मामले में साजिद नाडियाडवाला में शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि हेरा फेरी 1989 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग पर आधारित है। निर्माता ने बताया कि साल 2000 में साढ़े 4 लाख रुपए देकर उन्होंने मैसर्स कॉम्पैक्ट डिस्क इंडिया लिमिटेड से हेरा फेरी के हिंदी और अन्य भाषा में रीमेक बनाने के कानूनी तौर पर राइट खरीदे थे जिसमें दक्षिण भारतीय भाषा शामिल नहीं है।
निर्माता ने कहा कि इसी साल हेरा फेरी की रिलीज से कुछ दिन पहले लोगों ने उनके दबाव डालना शुरू किया और पैसे ऐंठने की कोशिश की। फिरोज ने बताया कि उस समय फिल्म पर बहुत पैसा लगा हुआ था इसलिए नुकसान और बदनामी से बचने के लिए दबाव में आकर मुझे पैसे देने पड़े। जबकि कोर्ट ने मेरे पक्ष में से आर्डर दिया हुआ था।
25 साल बाद उठा मामला
निर्माता ने शिकायत में बताया कि हेरा फेरी कॉपीराइट का मामला 25 साल बाद इसलिए उठा है क्योंकि ओरिजिनल मेकर्स ने 12 मई 2022 को 3 लाख रुपए में इसके राइट्स दोबारा बेच दिए हैं। यह राइट्स गोपाल पिल्लई विजय कुमार को बेचे गए हैं जो 7 आर्ट्स इंटरनेशनल के मालिक हैं। अब फिरोज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोपाल पिल्लई विजय कुमार और एम पॉल माइकल के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।






