Hindi News

अक्टूबर में बन रहे 4 बड़े राजयोग, इन राशियों का होगा भाग्योदय, नौकरी में प्रमोशन, जमकर होगी धनवर्षा!

Written by:Pooja Khodani
Published:
अक्टूबर महीने में कुंभ राशि में वक्री शनिदेव शश राजयोग, धन वाणी के दाता बुध भद्र राजयोग, शुक्र ग्रह मालव्‍य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग निर्मित कर रहे हैं, एक साथ 4 राजयोग किन राशियों के लिए लकी साबित होंगे, आईए जानते है.......
अक्टूबर में बन रहे 4 बड़े राजयोग, इन राशियों का होगा भाग्योदय, नौकरी में प्रमोशन, जमकर होगी धनवर्षा!

Rajyog 2024 : ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करता हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।सितंबर की तरह अक्टूबर के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा, जिससे 4 राजयोग बनेंगे। न्याय के देवता शनि देव शश राजयोग, ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह भद्र राजयोग, दैत्यों के गुरू शुक्र मालव्य राजयोग के साथ बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है, जो 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव यदि किसी कुंडली में लग्न अथाव चंद्रमा से 1, 4, 7 या 10वें स्थान में तुला, मकर या कुंभ राशि में विराजमान हो तो ऐसी कुंडली में शश राजयोग का निर्माण होता है।   बुध यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में मिथुन अथवा कन्या राशि में स्थित हैं तो आपकी कुंडली में भद्र राजयोग बनता है। शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है।

4 राजयोग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

सिंह राशि :अक्‍टूबर में एक साथ 4 राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा को नौकरी के अन्य अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन और विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। आपकी आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी दैनिक इनकम में इजाफा होगा।

तुला राशि: अक्टूबर महीने में एक साथ 4 राजयोग का बनना जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा।जातको को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नई नौकरी के अवसर मिलने के प्रबल योग है। लव लाइफ के लिए अक्टूबर का महीने आपके लिए यादगार रहने वाला है।।घरवाले आपके प्यार पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

वृषभ राशि: अक्टूबर में एक साथ बनने वाले 4 राजयोग से जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योग है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे होंगे।करियर में भी तरक्‍की पाने के योग बन रहे हैं। इच्छाओं की पूर्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews