Hindi News

बड़े दिल वाले होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, स्पष्टवादी होता है इनका स्वभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर मूलांक का व्यक्ति अलग स्वभाव का होता है। उसके अंदर मौजूद गुण स्वामी ग्रह के प्रभाव की वजह से आते हैं। आज हम आपको मूलांक 9 के लोगों के बारे में बताते हैं।
बड़े दिल वाले होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, स्पष्टवादी होता है इनका स्वभाव

अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो हमें नंबरों की सहायता से आने वाले भविष्य के बारे में जानकारी देने का काम करती है। हमें जब भी अपने आने वाले भविष्य के बारे में जानना होता है हम ज्योतिष और राशियों की सहायता लेते हैं। राशियों के अलावा नंबर भी हमें बहुत कुछ बताने का काम करता है।

अंक ज्योतिष में कुछ विशेष मूलांकों का उल्लेख किया गया है, जो जन्मतिथि से जुड़े होते हैं। किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के सभी अंकों को जोड़ने के बाद अंत में जो उत्तर प्राप्त होता है, वह उसका मूलांक कहलाता है। यह मूलांक 1 से 9 के बीच की संख्या होते हैं। सविता किसी न किसी ग्रह से कनेक्शन है जो व्यक्ति के जीवन पर असर डालते हैं। आज हम आपको मूलांक 9 के बारे में बताते हैं, जिन्हें बहुत साहसी और उदार माना गया है।

मूलांक 9 के जातक

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 कहलाता है। इनमें से किसी भी तारीख को आप एकल अंक का उत्तर आने तक जोड़ेंगे तो अंत में उत्तर 9 ही निकल कर आएगा।

मंगल है स्वामी

अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल को माना गया है। मंगल ऊर्जा, शक्ति और साहस देने वाला ग्रह है, जो व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। यह ग्रह इन लोगों को जोशीला और सकारात्मक बनाने का काम करता है। चलिए इन लोगों के स्वभाव के बारे में जानते हैं।

मददगार और बड़े दिल वाले

इस मूलांक के लोग बहुत मददगार स्वभाव के होते हैं। ये कभी भी किसी की सहायता करने से पीछे नहीं हटते। इनका दिल बहुत बड़ा होता है और अपने दयालु और परोपकारी स्वभाव से यह सभी को अपना बना लेते हैं। इनसे किसी का दुख नहीं देखा जाता और यह तुरंत ही उसकी सहायता करने के लिए पहुंच जाते हैं।

दिल के साफ और स्पष्टवादी

इस मूलांक के लोग साफ दिल के होते हैं। इनके मन में किसी के प्रति छल कपट नहीं होता। जो इनके दिल में होता है वह जुबान पर भी रहता है। ये अपनी बात बिना डरे सीधे तौर पर कहना जानते हैं।

दान पुण्य में माहिर

इस मूलांक के लोग दान पुण्य करने में बहुत माहिर होते हैं। सामाजिक कार्यों में ये बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इन्हें जहां भी सेवा का मौका मिलता है ये तुरंत हाजिर हो जाते हैं। ये अपने कामों से कभी पीछे नहीं हटते।

गजब के लीडर

मंगल का प्रभाव इन लोगों को बेहतरीन लीडर बनने का काम करता है। इनकी लीडरशिप क्वालिटी इतनी शानदार होती है कि ये मुश्किल हालातों में घबराते नहीं हैं। यह डटकर अपने सामने मौजूद हर परिस्थिति का सामना करते हैं। यह हार नहीं मानते और चुनौती को अवसर की तरह देखते हैं।

मेहनती और ईमानदार

इस मूलांक के लोग बहुत ईमानदार होते हैं और मेहनत इनके अंदर कूटकूटकट भरी होती है। अपनी इन आदतों के कारण यह समाज में खूब मान सम्मान हासिल करते हैं। हर कोई इन्हें पसंद करता है और इनके साथ समय गुजारने की कोशिश करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews